लाइव न्यूज़ :

जयशंकर ने भारतीय समुदाय को मजबूत क्षमता निर्माण के भारत के प्रयास में हिस्सा बनने को आमंत्रित किया

By भाषा | Updated: January 9, 2021 17:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ जनवरी विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कोरोना वायरस के कारण उत्पन्न चुनौतियों से निपटने के भारत के व्यापक प्रयासों के तहत विविध क्षेत्रों में मजबूत क्षमताओं के निर्माण में हिस्सा लेने के लिये शनिवार को भारतीय समुदाय को आमंत्रित किया।

जयशंकर ने 16वें प्रवासी भारतीय दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भारत, वैश्विक मानदंडों के अनुरूप विश्वसनीय सहयोगी और भरोसेमंद आपूर्तिकर्ता होगा और ‘आत्मनिर्भर भारत’ का उद्देश्य वृहद क्षमता का निर्माण और दुनिया के लिये अपने योगदान में वृद्धि करना है।

उन्होंने प्रवासी भारतीयों को भारत के विकास और आधुनिकीकरण में ‘स्वभाविक सहयोगी’ करार देते हुए कहा कि वे देश के क्षमता विस्तार के प्रयास को मजबूती प्रदान करने के लिये संसाधन, प्रौद्योगिकी, अच्छी पहल और नवोन्मेष ला सकते हैं ।

विदेश मंत्री ने कहा, ‘‘ कोविड-19 ने हमें कई सबक सिखाये और इसमें से एक प्रमुख सबक आत्मनिर्भर बनने की जरूरत है । ’’

उन्होंने कहा कि महामारी के कारण उत्पन्न अनिश्चितता की स्थिति के कारण दुनियाभर में विश्वसनीय ,लघु एवं ठोस आपूर्ति श्रृंखला की मांग उत्पन्न हो गई है।

विदेश मंत्री ने कहा कि भारत इस स्थिति से ‘आत्मनिर्भर भारत’ के व्यापक ढांचे और घरेलू स्तर पर अपनी क्षमताएं बढ़ाकर निपट रहा है ताकि वृहद योगदान दे सके।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत में हम आत्मनिर्भर भारत की नीति के जरिये, घरेलू स्तर पर अपनी क्षमताएं बढ़ाकर निपट रहे हैं ताकि बाहर वृहद योगदान दे सकें। यह स्वाभाविक है कि इस प्रक्रिया में हम भारतीय समुदाय को शामिल करना चाहते हैं क्योंकि उन्होंने अपनी उच्च उपलब्धियों के जरिये ख्याति आर्जित की है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भारत के साथ उनका भावनात्मक लगाव राष्ट्र पुनर्निर्माण में उनके योगदान की इच्छा को निश्चित तौर पर प्रोत्साहित करेगा।’’

विदेश मंत्री ने महामारी के दौरान जरूरतमंदों तक पहुंच स्थापित करने के भारत के विभिन्न प्रयासों का भी उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि यह समारोह उसी प्रकार से हो रहा है जैसे कोरोना वायरस महामारी की पृष्ठभूमि में अन्य समारोह हो रहे हैं।

जयशंकर ने कहा कि जब हम महामारी से प्रभावी ढंग से मुकाबला करने के लिये अपनी आतंरिक शक्ति को जुटा रहे हैं तब ‘‘मुझे यह कहना है कि इस अभूतपूर्व कठिनाई वाली स्थिति ने प्रवासी भारतीयों के साथ हमारे संबंधों को और मजबूत किया है।’’

विदेश मंत्री ने कहा, ‘‘यह बात वंदे भारत मिशन के माध्यम से अभिव्यक्त होती है जिससे 35 लाख लोगों को घर लाया गया। यही बात उनके भारत से दूसरे देशों में लौटने के दौरान भी स्पष्ट तौर पर दिखी।’’

उन्होंने यह भी कहा कि महामारी के दौरान भारत ने 150 देशों को दवाओं की आपूर्ति की जिनमें से कई देशों में भारतीय समुदाय के काफी लोग रहते हैं।

जयशंकर ने भारतीय समुदाय के लोगों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगाव का भी जिक्र किया।

उन्होंने कहा कि प्रवासी भारतीय दिवस मनाने के लिये 9 जनवरी के दिन को चुना गया क्योंकि इसी दिन 1915 में ‘महानतम प्रवासी’ महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटे और देश के स्वतंत्रता आंदोलन का नेतृत्व किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत