लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी ब्लॉगर ने किया दावा, मसूद अजहर भारतीय वायु सेना के एयरस्ट्राइक में मारा गया

By विकास कुमार | Updated: March 3, 2019 19:36 IST

मसूद अजहर की मौत के पीछे दो थ्योरी सामने आ रहे हैं. एक तो पाकिस्तान अजहर को छुपाने के लिए यह प्रपंच रच रहा है और दूसरा यह कि हाल ही में भारत द्वारा किए गए एयरस्ट्राइक में उसके घायल होने की खबर आई थी और इसके कारण ही उसकी मौत हो गई है.

Open in App

भारत में पिछले दो दशक से आतंकी घटनाओं को अंजाम देने वाला जैश-ए-मोहम्मद का चीफ मसूद अजहर के मारे जाने की ख़बरें आ रही है. न्यूज़ एजेंसी आईएएनएस ने पाकिस्तानी ब्लॉगर के हवाले से यह खबर दी है कि मसूद अजहर की मौत हो गई है. मसूद अजहर ने ही पठानकोट, उड़ी और पुलवामा में आतंकी घटनाओं को अंजाम दिया था.

मसूद अजहर पाकिस्तान में छिपा हुआ था. हाल ही में पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने यह दावा किया था कि मसूद अजहर बीमार चल रहा है और अपने घर से भी नहीं निकल पा रहा है. पाक विदेश मंत्री का बयान बहुत ही जल्दबाजी में आया था जो इस बात की तस्दीक करता है कि मसूद अजहर भारतीय वायु सेना के एयरस्ट्राइक में घायल हो गया था और जाहिर है कि पाकिस्तान इस बात को खुले तौर पर कभी स्वीकार नहीं करेगा.

 

पाकिस्तानी ब्लॉगर के मुताबिक मसूद अजहर भारतीय वायु सेना के एयरस्ट्राइक में मारा गया है.

अजहर की मौत के पीछे दो थ्योरी सामने आ रहे हैं. एक तो पाकिस्तान अजहर को छुपाने के लिए यह प्रपंच रच रहा है और दूसरा यह कि हाल ही में भारत द्वारा किए गए एयरस्ट्राइक में उसके घायल होने की खबर आई थी और इसके कारण ही उसकी मौत हो गई है. पाक विदेश मंत्री ने उसके बीमार होने की खबर भी फैलाई थी और ऐसा माना जा रहा है यह मौत स्वभाविक भी हो सकता है.

 

पाकिस्तान के निष्कासित पत्रकार ताहा सिद्दीकी ने जैश कमांडर का एक ऑडियो ट्वीट किया है. इस ऑडियो के मुताबिक, 'भारत ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर एजेंसी की बिल्डिंग पर हमला किया है जहां एजेंसी के लोग मीटिंग करते थे. यहां जिहादियों को ट्रेनिंग दी जाती थी.' इस ऑडियो में भारत के पायलट अभिनंदन वर्तमान को वापस किए जाने पर इमरान खान की आलोचना भी की. इससे पहले भी कई मीडिया रिपोर्ट पाकिस्तान के झूठ को बेनकाब करती रही है.

 

टॅग्स :मसूद अजहरजैश-ए-मोहम्मदपुलवामा आतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वपाकिस्तान अभी भी आतंकवादियों के लिए बना हुआ है 'सुरक्षित पनाहगाह', अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

भारतPulwama terror attack anniversary: पुलवामा हमले की बरसी, 40 शहीदों को नमन कर रहा देश, कश्मीर में शांति ही शांति?

भारतमसूद अजहर का दावा 1,000 से ज़्यादा सुसाइड बॉम्बर तैयार, उनका मकसद भारत में घुसपैठ करके शहादत पाना, ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई

भारतDelhi Car Blast: भारत ने पाकिस्तान या जैश-ए-मोहम्मद का नाम क्यों नहीं लिया?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया