जैन मुनि तरुण सागर ने राजनीति से लेकर मुसलमानों तक पर दिए थे विवादित बयान

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: September 1, 2018 09:07 AM2018-09-01T09:07:22+5:302018-09-01T12:55:48+5:30

Jain Muni Tarun Sagar Controversial Statement in Hindi: पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे जैन मुनि तरुण सागर का 51 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। डॉक्टरों की निगरानी में उनकी देखरेख चल रही थी। लेकिन आज सुबह उन्होंने अपनी आखिरी सांस ले ली है।

jain muni tarun sagar controversial statements | जैन मुनि तरुण सागर ने राजनीति से लेकर मुसलमानों तक पर दिए थे विवादित बयान

जैन मुनि तरुण सागर ने राजनीति से लेकर मुसलमानों तक पर दिए थे विवादित बयान

पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे जैन मुनि तरुण सागर का 51 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। डॉक्टरों की निगरानी में उनकी देखरेख चल रही थी। लेकिन आज सुबह उन्होंने अपनी आखिरी सांस ले ली है। आज दोपहर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बीमारी के चलते उन्हें जिस कमरे में रखा गया था, वहां पर सिर्फ जैन मुनियों और शिष्यों के अलावा किसी और को जाने की अनुमति नहीं दी जा रही थी। तरुण सागर जी महाराज इस समय दिल्ली में चातुर्मास स्थल पर थे।

खबर के मुताबिक 20 दिन पहले उनको पीलिया जकड़ लिया था लेकिन दवाइयों के बावजूद उनकी हालत में सुधार नहीं हो रहा था। इसके बाद ही उन्होंने इलाज बंद करा दिया था और चातुर्मास स्थल पर जाने का निर्णय लिया था। ऐसे में जैन मुनि तरुण ने कई बार कुछ ऐसे बयान दिए थे जिन्होंने जमकर विवादों को जन्म दिया था। देश की राजनीति से लेकर हर एक मुद्दे पर वह अपनी राय रखते थे। आइए जानते हैं उनके कुछ बयान जिन्होंने जमकर विवादों पैदा किया।

- जैन मुनि तरुण सागर ने एक बार आतंकवाद पर बात करते हुए कहा था कि आतंकवादी केवल पाकिस्तान के अंदर नहीं रहते हैं, उससे ज्यादा तो हमारे देश में रहते हैं। ऐसे  गद्दाओं के खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए ताकि देश के आतंकवाद खत्म हो सके।

- देश के मुस्लमानों पर उन्होंने कहा था कि हमारे देश के कुछ मुसलमान ऐसे हैं, जिनका हिंदुस्तान में मन नहीं लगता ऐसों को पाकिस्तान ही भेज देना चाहिए और जिन हिंदुओं का पाक में मन नहीं लगता है उनको हिंदुस्तान आ जाना चाहिए।

-देश के नेताओं पर आरोप लगाते हुए एक बार उन्होंने कहा था कि देश में छोटी चोरी करने वाले जेलों में बंद हैं और जो बड़ी-बड़ी चोरियां करते हैं वो लोकसभा और विधानसभा में बैठे हुए हैं। उन्होंने ये भी एक बार कहा था कि अगर संसद के अंदर बैठने वाले लोग सुधर जाएं, तो एक अरब 34 करोड़ 97 लाख लोग भी सुधर जाए, जिसके बाद उनकी जमकर आलोचना हुई थी।

- लव जिहाद के मुद्दे पर विवादित बयान देते हुए उन्होंने कहा था कि ये सिर्फ मुस्लमानों की साजिश होती है। मुस्लिम लड़के झूठा प्यार दिखा कर लड़कियों को बहलाकर मुसलमान बनाते हैं। साथ वो दिन दूर नहीं कि अगर लव जिहाद को नहीं रोका गया तो कुछ दिनों में भारत दूसरा पाकिस्तान बन जाएगा।

देश में मुसलमानों  की आबादी पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा था य़े देश के लिए खतरा है,  मुस्लिम भी देश के लिए खतरा हैं, जो ये कहते हैं कि भारत तेरे टुकड़े होंगे और भारत की हार पर जश्न मनाते है।

-देश में आरक्षण पर चलते आंदोलन पर भी उन्होंने विवादित बयान दिए थे। आरक्षण देशहित में नहीं योग्यता के आधार पर मिलना चाहिए। पूरे देश में आरक्षण को लेकर आंदोलन हो रहे हैं, ये सही नहीं है।

-खुद की राजनीति में आने पर उन्होंने कहा था कि मेरा राजनीति से कोई मतलब नहीं है। लेकिन हां अगर मैं प्रधानमंत्री भी बन जाता हूं तो क्या, मैं जो बन गया हूं प्रधानमंत्री भी आकर मुझे नमस्कार करेगा।
 

English summary :
Jain Muni Tarun Sagar Controversial Statement in Hindi: Jain Muni Tarun Sagar, who was suffering from Jaundice for the past few days, passed away at the age of 51. He was under supervision of the doctors. His funeral will be start today's afternoon.


Web Title: jain muni tarun sagar controversial statements

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे