JAC Arts 12th Result 2018: कुछ देर बाद झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट, यहां करें चेक

By धीरज पाल | Published: June 27, 2018 02:00 PM2018-06-27T14:00:52+5:302018-06-27T14:00:52+5:30

JAC 12th Arts Result 2018: झारखंड बोर्ड (Jharkhand Academic Council) 12वीं आर्ट्स की तैयारियां पूरी हो गई है और छात्र अलर्ट हो जाएं। झारखंड बोर्ड कुछ ही देर बाद 12वीं के रिजल्ट घोषित करेगा। लगभग दो महीने से अधिक इंतजार के बाद झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स के छात्रों इंतजार आज खत्म हो जाएगा। 

JAC class 12th Arts Result 2018: Jharkhand Intermediate Result 2018 Today on jac.nic.in | JAC Arts 12th Result 2018: कुछ देर बाद झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट, यहां करें चेक

JAC Arts 12th Result 2018 | JAC Jharkhand Board Intermediate Result 2018

रांची, 27 जून: झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स (Jharkhand Academic Council)की तैयारियां पूरी हो गई है और छात्र अलर्ट हो जाएं। झारखंड बोर्ड कुछ ही देर बाद 12वीं के (JAC Jharkhand Board class 12th Arts Result 2018)  रिजल्ट घोषित करेगा। लगभग दो महीने से अधिक इंतजार के बाद झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स (JAC Intermediate Result 2018) के छात्रों इंतजार आज खत्म हो जाएगा। रिजल्ट आज दोपहर 3 बजे जारी किया जाएगा। छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jharresults.nic.in पर विजिट कर नतीजे देख सकते हैं।  

इन आसान तरीके से चेक करें 12वीं आर्ट्स (JAC Jharkhand Board class 12th Arts Result 2018) के परिणाम 

1- सबसे पहले छात्र झारखंड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jharresults.nic.in पर जाएं। 
2- इसके बाद झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2018 ( Jharkhand Board Class 12/ Intermediate Arts Results 2018 ) के लिंक पर क्लिक करें।
3- नाम, रोलनंबर, जन्मतिथि दर्ज करें और कैप्चा कोड भरना कतई न भूलें। 
4- झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2018  आपके स्क्रीन पर दिखेगा। 
5- इस डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट जरूर ले लें। 

SMS द्वारा प्राप्त करें झारखंड बोर्ड 12वीं (JAC Intermediate Result 2018) के रिजल्ट

झारखंड बोर्ड 12वीं के छात्र अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर टाइप करें RESULTJAC12ROLL NO लिखें और 56263 नंबर पर भेज दें। कुछ देऱ इंतजार करें। इसके बाद रिजल्ट आपके मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगा। 

झारखंड बोर्ड ने इस साल कक्षा 12वीं की परीक्षा 8 मार्च से 27 मार्च तक आयोजित किया गया था। इस साल 12वीं में लगभग 3.17 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे।  बोर्ड ने पूरे राज्य में 1490 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा करवाई थी। 

जारी हो चुके हैं 12वीं साइंस और कॉमर्स के रिजल्ट 

इस साल आयोजित झारखंड बोर्ड 12वीं साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट 7 जून को जारी हुआ था। इस साल झारखंड बोर्ड 12वीं की परीक्षा में कुल 3 लाख छात्र शामिल थे। वहीं, बोर्ड ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट 12 जून को घोषित किया था। जिसमें कुल 61.79 % लड़के और 57.29 % लड़कियां पास हुई थी। 

झारखंड बोर्ड (Jharkhand Board) के बारे में- 

बिहार से अलग होने के बाद 15 नवंबर 2000 में झारखंड अलग राज्‍य बना और उसके बाद 26 दिसंबर 2003 को झारखंड एकेडमिक काउंसिल की स्थापना की गई, जो 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित कराता है। 

English summary :
JAC Jharkhand Board Class 12th Arts Result 2018: Jharkhand Academic Council (JAC) is going to declare Jharkhand Board class 12th Arts Result 2018 also known as JAC Jharkhand Board Intermediate Result 2018 today on it's official website jac.nic.in. Student who gave their JAC Intermediate Exam 2018 through Jharkhand Board can view their JAC class 12th Arts Result 2018 once the result will be declared by Jharkhand Academic Council.


Web Title: JAC class 12th Arts Result 2018: Jharkhand Intermediate Result 2018 Today on jac.nic.in

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे