JAC 10th Result 2018: झारखंड बोर्ड आज इतने बजे तक जारी कर सकता है 10वीं का रिजल्ट, यहां करें चेक 

By रामदीप मिश्रा | Published: June 7, 2018 06:05 AM2018-06-07T06:05:20+5:302018-06-07T06:05:20+5:30

JAC 10th Result 2018: इस साल झारखंड बोर्ड ने पूरे राज्य में 1490 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित करवाई थी। कक्षा 10वीं की परीक्षा 8 मार्च से 21 मार्च तक चली, जिसमें लगभग 3.16 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया।

JAC 10th Result 2018 to be declared today afternoon and click here to check | JAC 10th Result 2018: झारखंड बोर्ड आज इतने बजे तक जारी कर सकता है 10वीं का रिजल्ट, यहां करें चेक 

JAC 10th Result 2018: झारखंड बोर्ड आज इतने बजे तक जारी कर सकता है 10वीं का रिजल्ट, यहां करें चेक 

HighlightsJAC ने इस साल परीक्षा में पारदर्शिता और निष्पक्षता लाने के लिए कई कड़े कदम उठाए। उसने रजिस्ट्रेशन से लेकर एडमिट कार्ड जारी करने तक की सभी प्रक्रिया को ऑनलाइन रखा था। इस साल झारखंड बोर्ड ने पूरे राज्य में 1490 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित करवाई थी। कक्षा 10वीं की परीक्षा 8 मार्च से 21 मार्च तक चली, जिसमें लगभग 3.16 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया।

रांची, 07 जून: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) आज 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित करने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो बोर्ड 12 बजे तक रिजल्ट जारी कर सकता है। हालांकि इस संबंध में बोर्ड की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। छात्र अपना रिजल्ट देखने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jac.nic.in पर लॉगइन कर जान सकते हैं। 

सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हुई परीक्षा

JAC ने इस साल परीक्षा में पारदर्शिता और निष्पक्षता लाने के लिए कई कड़े कदम उठाए। उसने रजिस्ट्रेशन से लेकर एडमिट कार्ड जारी करने तक की सभी प्रक्रिया को ऑनलाइन रखा था। सबसे बड़ी बात यह है कि जेएसी ने पहली बार राज्य के परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे ताकि नकल पर नकेल कसी जा सके। वहीं, अब छात्रों को रिजल्ट का इंतजार है। 

3 लाख से अधिक छात्रों ने दी थी परीक्षा

बता दें, बोर्ड द्वारा रिजल्ट जारी करने की तारीख का ऐलान करने से पहले अनुमान लगाया जा रहा था कि 10th का रिजल्ट दस जून तक जारी किया जाएगा। मामूल हो कि इस साल झारखंड बोर्ड ने पूरे राज्य में 1490 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित करवाई थी। कक्षा 10वीं की परीक्षा 8 मार्च से 21 मार्च तक चली, जिसमें लगभग 3.16 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया। पिछले साल 2017 में, 10वीं का पास प्रतिशत 57.91 और 12वीं का 52.36 प्रतिशत रहा था।

झारखंड बोर्ड के बारे में जानिए 

बिहार से अलग होने के बाद 15 नवंबर 2000 में झारखंड अलग राज्‍य बना और उसके बाद 26 दिसंबर 2003 को झारखंड एकेडमिक काउंसिल की स्थापना की गई, जोकि 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित कराता है। 

ऐसे देखें छात्र अपना छात्र (JAC 10th and 10th Results 2018)

1- सबसे पहले छात्र झारखंड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jac.nic.in पर जाएं। 

2- इसके बाद झारखंड बोर्ड रिजल्ट 2018 (Jharkhand Board Class 10/Matric Results 2018 ) के लिंक पर क्लिक करें। 

3- छात्र उसके बाद पूछे गए डिटेल्स भरें और सब्मिट करें। 

4- इसके बाद 10वीं रिजल्ट 2018 (Jharkhand Board 10th 2018) आपके स्क्रीन पर दिखेगा। 

5- अब आप रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं और उसका प्रिंट आउट जरूर लेकर अपने पास रख सकते हैं। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

Web Title: JAC 10th Result 2018 to be declared today afternoon and click here to check

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे