ITBP पर्वतारोहियों ने गंगोत्री-2 चोटी पर फहराया तिरंगा

By गुणातीत ओझा | Published: October 8, 2020 03:06 PM2020-10-08T15:06:56+5:302020-10-08T15:06:56+5:30

कोरोना का मुश्किल भरा दौर भी आईटीबीपी के पर्वतारोहियों के हौसले को नहीं तोड़ सका है। आईटीबीपी की टीम ने कोरोना काल में दूसरे बड़े सफल पर्वतारोहण अभियान को पूरा किया है।

itbp mountaineering team hoists tricolor on gangotri 2 peak successfully | ITBP पर्वतारोहियों ने गंगोत्री-2 चोटी पर फहराया तिरंगा

गंगोत्री-2 के शिखर पर तिरंगा लहराते आईटीबीपी के जवान।

Highlightsआईटीबीपी की टीम ने कोरोना काल में दूसरे बड़े सफल पर्वतारोहण अभियान को पूरा किया है।टीम के नौ सदस्यों ने गंगोत्री-2 चोटी पर तिरंगा फहराया है।

आईटीबीपी के पर्वतारोहियों ने हौसले की मिसाल कायम की है। कोरोने के मुश्किल भरे दौर में आईटीबीपी के पर्वतारोहियों ने दूसरा बड़ा पर्वतारोहण अभियान सफलता के साथ पूरा किया है। टीम के नौ सदस्यों ने गंगोत्री-2 की  सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराया है। गंगोत्री-2 चोटी की ऊंचाई 21,615 फीट है। क्षेत्रीय मुख्यालय आईटीबीपी देहरादून के पर्वतारोहण अभियान के 9 सदस्यों का दल 9 सितंबर को उत्तरकाशी से इस अभियान के लिए निकला था। टीम के सभी जांबाज सदस्यों ने 26 सितंबर को सफलतापूर्वक इस चोटी के शिखर पर पहुंचकर तिरंगा फहरा दिया।

आईटीबीपी के इस पर्वतारोही दल में कुल सदस्यों की संख्या 56 है। आईटीबीपी की प्रेस रिलीज़ में बताया गया कि पर्वतारोही हर रोज पहाड़ पे आठ घंटे की जटिल चढ़ाई करते थे। डिप्टी कमांडेंट दीपिंदर सिंह मान इस टीम को लीड कर रहे थे। वहीं असिस्टेंट कमांडेंट भीम सिंह इस टीम के डिप्टी लीडर थे। हेड कांस्टेबल राजेश चंद्र रमोला, कांस्टेबल प्रदीप पंवार, सतेंद्र कुंडी, हरेंद्र सिंह, अशोक सिंह राणा, अरुण प्रसाद और गोविंद प्रसाद इस टीम के सदस्य थे। 

इससे पहले 31 अगस्त 2020 को आईटीबीपी ने हिमाचल प्रदेश के लियो परगिल चोटी को छुआ था। आईटीबीपी ने अब तक 214 से ज्यादा पर्वतारोहण अभियानों को सफलतापूर्वक पूरा किया है। यह इस पर्वतारोही बल का अनूठा और अद्वितीय रिकॉर्ड है। कोविड युग में भी आईटीबीपी ने दो बड़े पर्वतारोहण अभियानों को सफल बनाकर सकारात्मक संदेश दिया है। आईटीबीपी के जवान दुर्गम चोटियों पर देश की सुरक्षा में तैनात रहते हैं।

Web Title: itbp mountaineering team hoists tricolor on gangotri 2 peak successfully

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे