लाइव न्यूज़ :

नक्सलियों की गोलीबारी में आईटीबीपी का जवान घायल

By भाषा | Updated: October 8, 2021 18:44 IST

Open in App

नारायणपुर, आठ अक्टूबर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों पर हमला करने का मामला सामने आया है। इस घटना में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) का एक जवान घायल हो गया है।

बस्तर क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यहां बताया कि जिले के कोहकामेटा गांव के करीब सचल जांच चौकी पर तैनात सुरक्षा कर्मियों पर नक्सलियों ने गोलीबारी कर दी। इस घटना में आईटीबीपी की 53वीं बटालियन का जवान संदीप कुमार घायल हो गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आईटीबीपी के जवान आज अपराह्न तीन बजे जब सचल जांच चौकी पर तैनात थे तभी नक्सलियों की ‘स्मॉल एक्शन टीम’ वहां पहुंची और उन्होंने जवानों पर गोलीबारी कर दी। इस घटना में संदीप घायल हो गया। घटना के बाद वहां मौजूद जवानों ने जवाबी कार्रवाई की लेकिन नक्सली वहां से फरार होने में सफल रहे।

उन्होंने बताया कि इस घटना में जवान के बाएं कंधे के करीब गोली लगी है। घायल जवान को जिला अस्पताल ले जाया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हमलावर नक्सलियों की खोज में पुलिस दल रवाना किया गया है। क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा