लाइव न्यूज़ :

सरकार का जवाबदेही की मांग कर रहे लोगों के पीछे पड़ना स्तब्धकारी: येचुरी

By भाषा | Updated: April 25, 2021 19:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 अप्रैल माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने रविवार को कहा कि वह इस बात को लेकर हैरान हैं कि सरकार के पास संकट के दौरान उसकी जवाबदेही की मांग कर रहे लोगों के पीछे पड़ने का समय है।

येचुरी ने सरकार के आदेश पर ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों द्वारा कोविड-19 महामारी से संबंधित विषयवस्तु हटाए जाने की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए यह बात कही।

उन्होंने महामारी से संबंधित कुछ ट्वीट हटाए जाने की एक खबर ट्विटर पर टैग करते हुए लिखा, ''यह हैरान करने वाली बात है कि सरकार के पास जवाबदेही की मांग कर रहे लोगों के पीछे पड़ने का समय है। इस समय ऐसा न करना 'भारत विरोधी' होता। मोदी सरकार ने व्यवस्था को नाकाम कर दिया है। वे जवाबदेह हैं।''

उन्होंने लिखा, ''राष्ट्रीय आपातकाल जैसे इन हालात में निष्प्रभावी और निकम्मी सरकार ने हमें संकट में डाल दिया है। हर व्यक्ति एक दूसरे की मदद करे। केवल सामाजिक सद्भाव के दम पर ही हम इससे बाहर निकल सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा