लाइव न्यूज़ :

वसुंधरा को हराना मुश्किल, लेकिन मैं यहां जीतने के लिए हूं: कांग्रेस नेता मानवेंद्र सिंह

By भाषा | Updated: November 30, 2018 23:42 IST

पूर्व भाजपा नेता जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह ने कहा, ''मैं सिर्फ चुनाव लड़ने और जीतने के लिए यहां हूं.'' चुनाव से कुछ हफ्ते पहले भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए सिंह ने कहा कि जब उन्हें मुख्यमंत्री के खिलाफ लड़ने के लिए कहा गया तो उन्होंने एक सेकंड में इस चुनौती को स्वीकर कर लिया. यह पूछ जाने पर कि क्या वह इस चुनाव को 'डेविड और गोलिएथ' के युद्ध की तरह देख रहे हैं, सिंह ने इसका जवाब 'न' में दिया.

Open in App

राजस्थान की चुनावी लड़ाई में अति उत्सुकता भरा मुकाबला लड़ रहे कांग्रेस उम्मीदवार मानवेंद्र सिंह ने शुक्रवार को कहा कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को उनके गढ़ में हराना मुश्किल काम है, लेकिन वह 'लड़ने और जीतने' के लिए यहां हैं. 'झालावाड़ आजाद होगा' नारे के साथ सिंह ने कहा कि वह अपनी प्रबल प्रतिद्वंद्वी को चुनौती देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

पूर्व भाजपा नेता जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह ने कहा, ''मैं सिर्फ चुनाव लड़ने और जीतने के लिए यहां हूं.'' चुनाव से कुछ हफ्ते पहले भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए सिंह ने कहा कि जब उन्हें मुख्यमंत्री के खिलाफ लड़ने के लिए कहा गया तो उन्होंने एक सेकंड में इस चुनौती को स्वीकर कर लिया. यह पूछ जाने पर कि क्या वह इस चुनाव को 'डेविड और गोलिएथ' के युद्ध की तरह देख रहे हैं, सिंह ने इसका जवाब 'न' में दिया.

उन्होंने कहा, ''इसमें कोई शक नहीं कि यह मुश्किल काम है. मैं इस चुनौती को कम करके नहीं आंक रहा हूं. मैं खुद को डेविड बिल्कुल नहीं मानता. वसुंधरा राजे यहां से तीन बार विधायक होने के अलावा पांच बार सांसद भी रह चुकी हैं.'' सिंह ने कहा, ''उनके पास 30 साल का अनुभव है और मुझे 15 दिन में उन 30 वर्षों को पाटना होगा. इसलिए यह एक चुनौती है जिसके लिए मैं तैयार हूं.''

खुद के बाहरी होने के विरोधियों के दावे को खारिज करते हुए सिंह ने कहा कि झालवाड़ के लोग उन्हें खुले दिल और पूरी गर्मजोशी से स्वीकर कर चुके हैं. उन्होंने कहा कि लोगों को यह जानने में एक-दो दिन से ज्यादा समय नहीं लगता कि कोई उनसे संबंध रखता है या नहीं.

किसी चमत्कार की उम्मीद नहीं , लेकिन यह नामुमकिन नहीं झालरपाटन विधानसभा सीट पर जबरदस्त प्रचार के बाद मिल रही प्रतिक्रिया पर उन्होंने कहा, ''मैं आशावादी हो रहा हूं. मैं किसी चमत्कार की उम्मीद नहीं कर रहा हूं, लेकिन यह नामुमकिन भी नहीं है. मुझे लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है, जो इस सीट पर कई वर्षों से मेहनत कर रहे हैं.''

टॅग्स :विधानसभा चुनावराजस्‍थान चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसवसुंधरा राजे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील