लाइव न्यूज़ :

JK: सेब से लदे करीब 10 हजार ट्रकों को रोकने और रवाना करने का मुद्दा अभी है गर्म, जानें प्रशासन ने क्या कहा

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: October 10, 2022 16:51 IST

आपको बता दें कि नेशनल हाईवे की परिस्थितियों के कारण पिछले 24 घंटों के दौरान श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर फलों से भरे 8,800 ट्रकों समेत कुल 10,000 ट्रकों को अन्त जम्मू की ओर रवाना किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देनेशनल हाईवे की परिस्थितियों के कारण फल से भरे करीब 8,800 ट्रकें फंसी हुई है। ऐसे में जम्मू कश्मीर के मुख्य सचिव ने बैठक कर इसे जल्द से जल्द खाली करने का निर्देश दिया है। यही नहीं यह भी कहा गया है कि बिना वजह कोई भी गाड़ी अब यहां खड़ा नहीं हो सकता है।

जम्मू: कश्मीर के सेबों की फसल की इस बार नेशनल हाईवे की परिस्थितियों के कारण वाट लग चुकी है। हालत यह है कि सेब के व्यापारी और प्रशासन के साथ साथ यातायात पुलिस भी आमने सामने है। हजारों फंसे हुए ट्रकों को निकाला तो जा रहा है पर अभी भी यह मुद्दा गर्म है। 

पिछले 24 घंटों के दौरान श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर फलों से भरे 8,800 ट्रकों समेत कुल 10,000 ट्रक जम्मू की ओर गए हैं। इसकी जानकारी अधिकारियों ने सोमवार को दी है। 

फलों के उत्पादकों और व्यापारियों ने क्या आरोप लगाया

यातायात विभाग के अधिकारियों ने कहा कि, पिछले 24 घंटों के दौरान घाटी से जम्मू की ओर जाने वाले ट्रकों में से 8800 ट्रक केंद्र शासित प्रदेश के बाहर के बाजारों में फल ले जा रहे थे। घाटी में फल उत्पादकों और व्यापारियों ने एक पखवाड़े से अधिक समय से यह आरोप लगाया है कि, उनकी उपज खड़े ट्रकों में सड़ रही है क्योंकि इन्हें जम्मू की ओर नहीं जाने दिया जा रहा है। 

बिना किसी देरी के राजमार्ग पर जाने का मिला आर्डर

जम्मू कश्मीर के मुख्य सचिव, अरुण कुमार मेहता ने रविवार को अधिकारियों की एक बैठक ली और आदेश दिया कि, राजमार्ग पर विभिन्न स्थानों पर फंसे सभी फलों से लदे ट्रकों को बिना किसी और देरी के राजमार्ग पर जाने दिया जाए। इससे पहले खराब मौसम के कारण कई जगहों पर ट्रक रुके रहे। पिछले एक पखवाड़े के दौरान भूस्खलन और बारिश के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित रहा।

बिना किसी वजह से गाड़ियों के रूकने पर रखी जाए नजर

दरअसल प्रदेश सरकार ने फल लदे ट्रकों के जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर फिर फंसे होने को गंभीरता से लेते हुए 24 घंटे में फंसे हुए ट्रकों को निकालने के निर्देश दिए हैं। साथ ही ट्रैफिक क्लीयर कर जल्द से जल्द इसे सत्यापित करने को कहा है। यह भी कहा गया है कि यह भी सुनिश्चित करें कि बिना वजह वाहन न रोके जाएं।

हर गतिविधी पर रिपोर्ट देने को कहा गया है

फंसे वाहनों तथा उसके कारणों के बारे में प्रतिदिन रिपोर्ट देने को कहा गया है। यह भी हिदायत दी गई है कि कोई भी वाहन एक घंटे से अधिक समय तक हाईवे पर फंसा न रहे। सरकार ने कहा है कि यातायात विभाग फल उत्पादकों की मदद से ट्रैफिक प्लान तैयार किया जाए।

लखनुपर में लगे जाम से लोगों को काफी परेशानी हुई है

इससे पहले इन ट्रकों को निकालने की कवायद में जम्मू कश्मीर के प्रवेश द्वार लखनुपर में तीन दिनों के एतिहासिक जाम के कारण लाखों लोगों को परेशानी का सामना इसलिए करना पड़ा था क्योंकि यातायात विभाग के कुछ अतिउत्साहित अधिकारियों ने देश के अन्य हिस्सों से सड़क मार्ग से आने वाले यात्री वाहनों को भी प्रवेश देने से रोक दिया था। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरएप्पलRoad TransportJammu
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील