लाइव न्यूज़ :

ISIS ने की भारत में नई शाखा की घोषणा, पड़ताल में एजेंसियां

By भाषा | Updated: May 12, 2019 10:59 IST

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने हालांकि इस दावे को खारिज कर दिया है।इस तरह की रणनीति का जिक्र पिछले दिनों आईएसआईएस प्रमुख अबू बक्र अल-बगदादी ने किया था।

आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने भारत में नयी "शाखा" स्थापित करने का दावा किया है। आईएस की ओर से अपनी तरह की यह पहली घोषणा 10 मई को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़पों के बाद की गई है। खूंखार आतंकी समूह आईएस की समाचार एजेंसी 'अमाक' के अनुसार नयी शाखा का अरबी नाम 'विलायाह ऑफ हिंद" (भारतीय प्रांत) रखा गया है।

जम्मू-कश्मीर के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने हालांकि इस दावे को खारिज कर दिया है। इस्लामिक चरमपंथियों पर नजर रखने वाले एसआईटीई इंटेल ग्रुप की निदेशक रीता काट्ज ने कहा, "आईएसआईएस ने अमशिपुरा में भारतीय बलों के साथ झड़पों का दावा करते हुए अपना नया "हिंद प्रांत" घोषित किया है।"

उन्होंने ट्वीट किया, "बेशक, एक ऐसे क्षेत्र में एक 'प्रांत' की स्थापना, जहां इसके वास्तविक नियंत्रण जैसा कुछ नहीं है बेतुका है, लेकिन इसे हल्के में नहीं लिया जाना चाहिये।" आईएसआईएस ने शाखा के भौगोलिक नियंत्रण पर विस्तार से जानकारी नहीं दी। समूह द्वारा नयी शाखा की घोषणा को पश्चिम एशिया में अपनी जमीन खिसकने के बाद वैश्विक स्तर अपने प्रभाव को बरकरार रखने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।

इस तरह की रणनीति का जिक्र पिछले दिनों आईएसआईएस प्रमुख अबू बक्र अल-बगदादी ने किया था। आईएस ने मेसेजिंग ऐप ‘टेलीग्राम’ के जरिए 10 मई को संक्षिप्त बयान में कहा था कि मशीनगनों से लैस इस्लामिक स्टेट के आतंकवादी कश्मीर के शोपियां जिले के अमशिपुरा गांव में भारतीय सुरक्षा बलों के साथ भिड़ गए थे, जिसमें उनमें से कई मारे गए या घायल हुए। हालांकि, बयान में यह उल्लेख नहीं किया गया कि कथित झड़प कब हुई थी। 10 मई की मीडिया की खबरों में कहा गया था कि कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया।

टॅग्स :आईएसआईएस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टISIS मॉड्यूल से जुड़ा BDS का छात्र! यूपी ATS ने 19 वर्षीय लड़के को किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला?

विश्वरोपा पेड़ बबूल का, आम कहां से होए!

विश्व26 जनवरी को 2 बड़ी खबर?, आईएस ने पूर्वी कांगो में 25 लोगों को मार डाला और फिलीपीन में हादसा, नौका में 359 लोग, 215 को बचाया और 15 शव बरामद?

विश्वOperation Hawkeye Strike: अमेरिका ने सीरिया में ISIS के ठिकानों को बनाया निशाना, ऑपरेशन हॉकआई के तहत दिया करारा जवाब

विश्वFBI Disrupted Attack: नए साल पर अमेरिका में होने वाला था आतंकी हमला, FBI ने साजिश को किया नाकाम, जानें कैसे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया