आज है ईश्वर चंद्र विद्यासागर का जन्मदिन, जानिए 26 सितंबर इतिहास में क्यों है खास

By भाषा | Published: September 26, 2018 07:35 AM2018-09-26T07:35:51+5:302018-09-26T12:34:28+5:30

विश्व इतिहास में 26 सितंबर: 26 सितंबर 1976 को हमारे पड़ोसी देश चीन ने लोप नोर में परमाणु परीक्षण किया था। जानिए विश्व इतिहास में आज के दिन और कौन सी अहम घटनाएँ हुई थीं।

ishwar chandra vidyasagar dev anand manmohan singh birthday 26 september in history | आज है ईश्वर चंद्र विद्यासागर का जन्मदिन, जानिए 26 सितंबर इतिहास में क्यों है खास

आज है ईश्वर चंद्र विद्यासागर का जन्मदिन, जानिए 26 सितंबर इतिहास में क्यों है खास

नई दिल्ली, 26 सितम्बर:  पूर्व प्रधानमंत्री डा.मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितम्बर, 1932 को हुआ था। वह 2004 से 2014 तक दस वर्षों तक प्रधानमंत्री पद पर रहे। वह एक अर्थशास्त्री भी हैं। डा.सिंह को तत्कालीन प्रधानमंत्री पी वी नरसिंह राव के कार्यकाल में वित्त मंत्री के रूप में किये गये आर्थिक सुधारों के लिए भी श्रेय दिया जाता है। डा.सिंह विचारक और विद्वान के रूप में प्रसिद्ध है। वह अपनी नम्रता,कर्मठता और कार्य के प्रति प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते हैं।

बालीवुड के जाने-माने अभिनेता देव आनंद का जन्म भी 26 सितम्बर के दिन ही हुआ था। हिंदी सिनेमा में तकरीबन छह दशक तक दर्शकों पर अपने हुनर, अदाकारी और रूमानियत का जादू बिखेरने वाले सदाबहार अभिनेता देव आनंद का जन्म 26 सितंबर, 1923 को पंजाब के गुरदासपुर में एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था। देव आनंद 50-60 के दशक के जाने-माने अभ‍िनेताओं में एक थे। इनके बोलने का अंदाज न‍िराला था।

इतिहास में 26 सितम्बर की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1629: स्वीडन और पोलैंड ने अल्टमार्क की शांति संधि पर हस्ताक्षर किये।

1786: ब्रिटेन और फ्रांस ने व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1820: भारतीय समाज सुधारक, शिक्षाविद् और स्वतंत्रता सेनानी ईश्वर चन्द्र विद्यासागर का जन्म हुआ।

1923: जाने-माने अभिनेता देव आनंद का जन्म हुआ।

1932: पूर्व प्रधानमंत्री डा.मनमोहन सिंह का जन्म हुआ।

1944: सोवियत बलों ने एस्टोनिया पर कब्जा किया।

1953: अमेरिका और स्पेन ने रक्षा संधि पर हस्ताक्षर किये।

1954: जापान में तूफान से पांच नौकाएं डूबने से लगभग 1,600 लोगों की मौत।

1976: चीन ने लोप नोर में परमाणु परीक्षण किया।

1980: सोयुज 38 पृथ्वी पर लौटा।

1985: ट्यूनीशिया ने लीबिया के साथ राजनयिक संबंध खत्म किये।

1996: अंतरिक्ष यान एसटीएस 79 (अटलांटिस 17), पृथ्वी पर वापस लौटा।

Web Title: ishwar chandra vidyasagar dev anand manmohan singh birthday 26 september in history

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे