लाइव न्यूज़ :

राजपथ से हिमालय की चोटियों तक योग का महाप्रदर्शन, अमित शाह-प्रकाश जावड़ेकर समेत कई हस्तियों ने किया योग

By एसके गुप्ता | Updated: June 21, 2019 16:01 IST

International Yoga Day 2019 : केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने लोधी गार्डन में योगा कर लोगों को स्वस्थ्य रहने का संदेश दिया।

Open in App

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहां रांची में योग किया तो वहीं राजपथ पर योगा का महाप्रदर्शन हुआ। इसी राजपथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगा दिवस की शुरू आत करते हुए देश और विश्व को योगा कर स्वस्थ्य रहने का संदेश दिया था।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर, केंद्रीय उर्जा राज्य मंत्री आरके सिंह, उपराज्यपाल अनिल बैजल और नई दिल्ली की सांसद मीनाक्षी लेखी ने शुक्रवार को राजपथ पर योगा किया।

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने लोधी गार्डन में योगा कर लोगों को स्वस्थ्य रहने का संदेश दिया। 

इनके अलावा दिल्ली के एम्स में डॉक्टरों, नर्स और छात्रों ने योगा कर लोगों को इसके फायदों से अवगत कराया।

इस मौके पर एम्स के निदेशक डा. रणदीप गुलेरिया, हड्डीरोग विभाग के अध्यक्ष डा. राजेश मल्होत्र ने कहा कि योगा को दिनचर्या में शामिल कर शारीरिक, मानसिक और अध्यात्मिक रू प से स्वस्थ्य रहा जा सकता है। 

आईटीबीपी ने समस्त देश में सबसे खास हिमालय की चोटियों पर बर्फ के उपर और नदियों में बोट के उपर योगाभ्यास किया।

बीएसएफ ने बॉर्डर पर योगाभ्यास के दौरान योगा लिखकर जीवन में योगा अपनाने का संदेश देशवासियों को दिया है।

टॅग्स :अंतर्राष्ट्रीय योग दिवसअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत