अंतरराष्ट्रीय महिला दिवसः नीता अंबानी ने हिंदी में ‘हर-सर्किल’ ऐप पेश किया, अब तक 4.20 करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंच बनाई, जानें सबकुछ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 8, 2022 05:01 PM2022-03-08T17:01:54+5:302022-03-08T17:02:56+5:30

International Women's Day: अब तक चार करोड़ 20 लाख से अधिक लोगों तक अपनी पहुंच बनाई है। यह देश में महिलाओं के बीच सबसे तेजी से बढ़ता डिजिटल मंच है।

International Women's Day Nita Ambani 'Har-Circle' app in Hindi reach more than 4-20 crore people  | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवसः नीता अंबानी ने हिंदी में ‘हर-सर्किल’ ऐप पेश किया, अब तक 4.20 करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंच बनाई, जानें सबकुछ

अधिक से अधिक महिलाओं तक उनकी भाषा में पहुंचने के लिए हम हर सर्किल को हिंदी में पेश कर रहे हैं।

Highlightsहमारी पहुंच और समर्थन बिना रुकावट के बढ़ता रहे।शिक्षा, उद्यमिता, वित्त और नेतृत्व के विशेषज्ञ सवालों का जवाब देते हैं।ऐप महिलाओं को कौशल विकास और नए पेशेवर गुण सीखने में भी मदद करता है। 

नई दिल्लीः रिलायंस फॉउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के लिए ‘हर-सर्किल’ ऐप को हिंदी में पेश किया है। यह ऐप महिला सशक्तीकरण के लिए काम करता है। रिलायंस फॉउंडेशन ने मंगलवार को एक बयान में कहा, ‘‘हर सर्किल ऐप को नीता अंबानी ने एक साल पहले शुरू किया था।

इस पर अब तक चार करोड़ 20 लाख से अधिक लोगों तक अपनी पहुंच बनाई है। यह देश में महिलाओं के बीच सबसे तेजी से बढ़ता डिजिटल मंच है।’’ ऐप को हिंदी में पेश करते हुए नीता अंबानी ने कहा, ‘‘किसी भी क्षेत्र और भाषा की महिलाओं के लिए ‘हर-सर्किल’ एक उभरता हुआ मंच है। मैं चाहती हूं कि हमारी पहुंच और समर्थन बिना रुकावट के बढ़ता रहे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अधिक से अधिक महिलाओं तक उनकी भाषा में पहुंचने के लिए हम हर सर्किल को हिंदी में पेश कर रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि इसे उतना ही प्यार मिलेगा, जितना अब तक अंग्रेजी भाषा में इस ऐप को मिला है।’’ रिलायंस फॉउंडेशन के अनुसार, हर-सर्किल ऐप पर रिलायंस के स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्यमिता, वित्त और नेतृत्व के विशेषज्ञ सवालों का जवाब देते हैं। यह ऐप महिलाओं को कौशल विकास और नए पेशेवर गुण सीखने में भी मदद करता है। 

Web Title: International Women's Day Nita Ambani 'Har-Circle' app in Hindi reach more than 4-20 crore people 

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे