लाइव न्यूज़ :

ड्रोन को उड़ाने के लिए अगले दो दिनों में उपलब्ध होगा ‘इंटरएक्टिव हवाई मानचित्र: सिंधिया

By भाषा | Updated: September 23, 2021 23:00 IST

Open in App

ग्वालियर (मप्र), 23 सितंबर केंद्र सरकार द्वारा ड्रोन की नयी नीति जारी करने के एक महीने बाद केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि इनको उड़ाने के लिए अगले दो दिनों में डिजिटल स्काई प्लेटफार्म पर हरे, पीले और लाल रंग आधारित इंटरएक्टिव हवाई क्षेत्र मानचित्र उपलब्ध हो जाएंगे।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकारों के साथ परामर्श के बाद हवाई क्षेत्र का मानचित्र तैयार किया गया है।

सिंधिया ने ग्वालियर में संवाददाताओं को बताया, ‘‘सरकार ने नयी ड्रोन नीति बनाई है और अगले दो दिनों में इनको उड़ाने के लिए ‘इंटरएक्टिव’ हवाई क्षेत्र उपलब्ध कराएगी। इसके लिए डिजिटल स्काई प्लेटफार्म’ उपलब्ध कराया जा रहा है। इसमें तीन श्रेणी, लाल, पीला व हरा होंगे और श्रेणी के हिसाब से नैनो और मध्यम आकार के ड्रोन उड़ाए जा सकेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने सभी राज्य सरकारों के परामर्श से इस हवाई क्षेत्र का नक्शा तैयार किया है। इस पर एक डिजिटल स्काई प्लेटफॉर्म होगा, जिसका मतलब है कि नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) की कोई (भूमिका) नहीं होगी।’’

सिंधिया ने कहा कि डिजिटल स्काई प्लेटफॉर्म द्वारा ड्रोन परिचालन की अनुमति दी जाएगी। इसकी मांग करने वालों को पूरे हवाई मार्ग की जानकारी दर्ज करानी होगी। पांच सेकंड के भीतर अनुमति या इसकी कमी का पता चल जाएगा।

उन्होंने कहा कि अनुमति मिलने के तुरंत बाद लोग अपने ड्रोन उड़ा सकते हैं।

सिंधिया ने कहा कि अभी हाल ही में तेलगांना राज्य के दूरदराजों के क्षेत्रों में ड्रोन के जरिए कोरोना रोधी टीके पहुंचाये गये और टीकाकरण का काम जल्दी हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा