लाइव न्यूज़ :

सभी अस्पतालों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश

By भाषा | Updated: May 15, 2021 20:58 IST

Open in App

जयपुर, 15 मई अरब सागर में उठे चक्रवाती तूफान 'तौकते' के असर से राजस्थान के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी के बीच राज्य सरकार ने शनिवार को जिला कलेक्टरों से कहा कि वे अस्पतालों व चिकित्सा संस्थानों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें।

प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा अखिल अरोरा ने शनिवार को इस बारे में सभी जिला कलेक्टरों को आदेश जारी किया।

आदेश में कहा गया है कि ऐसी आशंका है कि इस चक्रवाती तूफान का राज्यों के जिलों पर अधिक असर हो सकता है। इसमें कहा गया है कि इस समय राज्य के विभिन्न राजकीय व निजी चिकित्सा संस्थानों में कोविड-19 मरीजों का उपचार चल रहा है और कतिपय मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर भी हैं।

इन हालात को ध्यान में रखते हुए जिला कलेक्टरों से कहा गया है कि वे सभी चिकित्सकीय संस्थानों में बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करें। उनसे बिजली आपूर्ति की वैकल्पिक व्यवस्था भी करने को कहा गया है।

उल्लेखनीय है कि मौसम विभाग ने अरब सागर से उठे चक्रवाती तूफान ‘तौकते’ के कारण आगामी कुछ दिनों में राजस्थान के अनेक इलाकों में तेज हवाएं चलने व हल्की से भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी