लाइव न्यूज़ :

राशन कार्ड को आधार से जोड़ने का काम इसी माह पूरा करने के निर्देश

By भाषा | Updated: November 19, 2020 22:05 IST

Open in App

जयपुर, 19 नवम्बर राजस्थान सरकार ने अधिकारियों से “एक देश एक राशनकार्ड” योजना के लिए राशन कार्ड को आधार से जोड़ने का काम 30 नवंबर तक पूरा करने का निर्देश दिया है।

मुख्य सचिव निरंजन आर्य ने बृहस्पतिवार को यह निर्देश दिया और अधिकारियों से कहा कि राज्य को केरोसीन मुक्त राज्य घोषित करने के लिए शेष बचे सात जिलों में भी गैस कनेक्शन की सुविधा लागू करने के लिए समन्वित प्रयास करें।

आर्य सचिवालय में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की विभागीय समीक्षा कार्यक्रम बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

बैठक में उन्होंने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम योजना पर अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने राजस्थान राज्य खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड तथा उपभोक्ता मामले के विभागों द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार की योजनाओं की समीक्षा करते हुए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम की सूची पर पारदर्शिता से कार्य करने, खाद्यान्नों की आपूर्ति में सावधानी बरतने तथा विभाग को सूचना प्रौद्योगिकी की जानकारी सहित अन्य कार्य करने के निर्देश दिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: 'मोदी लोगों को डरा रहे हैं', मल्लिकार्जुन खरगे का बयान, फिर आई सफाई

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर भावुक हुए अनुपम खेर, शेयर किया खास अनुभव

ज़रा हटकेVIDEO: चलती ट्रेन में मोबाइल छीनने आया चोर, महिला ने चोर को रंगे हाथों दबोचा

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

भारत अधिक खबरें

भारतशरद पवार मुंबई के अस्पताल में भर्ती, जानें किस हेल्थ प्रॉब्लम से जूझ रहें एनसीपी-एसपी सुप्रीमो

भारतक्या पीएम मोदी ने किया आचार संहिता का उल्लंघन? प्रधानमंत्री के 'राष्ट्र के नाम संबोधन' पर 700 कार्यकर्ताओं ने की चुनाव आयोग से शिकायत

भारत'जन आक्रोश महिला पदयात्रा' के साथ सड़कों पर उतरे सीएम योगी, महिला आरक्षण बिल गिरने पर विपक्ष को दिया कड़ा संदेश

भारतजम्मू-कश्मीर में लोगों हो रहे नशे का शिकार, 13 लाख लोग कर रहे मादक चीजों का सेवन

भारतGujarat: दाहोद में शादी का खाना खाने से 400 से ज्यादा लोग बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच