रिम्स में लालू प्रसाद के वार्ड का निरीक्षण, चारा घोटाले में सजायाफ्ता और जेल में कैद हैं राजद प्रमुख

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 6, 2020 05:41 PM2020-01-06T17:41:43+5:302020-01-06T17:41:43+5:30

टीम में शामिल एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘यह एक सामान्य निरीक्षण था।’’ टीम में महानिरीक्षक (जेल) और रांची के नगर पुलिस अधीक्षक भी शामिल थे।

Inspecting Lalu Prasad's ward in RIMS, convicted in fodder scam and imprisoned in RJD chief | रिम्स में लालू प्रसाद के वार्ड का निरीक्षण, चारा घोटाले में सजायाफ्ता और जेल में कैद हैं राजद प्रमुख

राजद ने दावा किया कि जेल नियमावली का सख्ती से पालन किया जा रहा है।

Highlightsबिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार की नियमावली के मुताबिक लालू के पेइंग वार्ड में शनिवार को सिर्फ तीन लोग ही जा सकते हैं। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री से मिलने के लिए विशेष इजाजत की जरूरत होगी।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की एक टीम ने यहां राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में इलाज करा रहे राजद प्रमुख लालू प्रसाद के वार्ड का निरीक्षण किया।

लालू चारा घोटाले में सजायाफ्ता हैं और यहां की एक जेल में कैद हैं। सोशल मीडिया पर हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो में कथित तौर पर यह दिख रहा है कि लालू के पेइंग वार्ड में तीन से अधिक आगंतुक हैं, जो नियमों का उल्लंघन है।

टीम में शामिल एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘यह एक सामान्य निरीक्षण था।’’ टीम में महानिरीक्षक (जेल) और रांची के नगर पुलिस अधीक्षक भी शामिल थे। बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार की नियमावली के मुताबिक लालू के पेइंग वार्ड में शनिवार को सिर्फ तीन लोग ही जा सकते हैं। अन्य दिनों में, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री से मिलने के लिए विशेष इजाजत की जरूरत होगी।

हालांकि, राजद ने दावा किया कि जेल नियमावली का सख्ती से पालन किया जा रहा है। राजद की झारखंड इकाई के महासचिव आशुतोष रंजन यादव ने बताया, ‘‘राज्यसभा सदस्य प्रेमचंद गुप्ता और उत्तर प्रदेश के पूर्व नेता अंबिका चौधरी उन तीन नेताओं में शामिल थे, जिन्होंने शनिवार को लालू जी से मुलाकात की थी।’’

Web Title: Inspecting Lalu Prasad's ward in RIMS, convicted in fodder scam and imprisoned in RJD chief

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे