लाइव न्यूज़ :

महंगाई मारः दिल्ली में टमाटर 80 और प्याज 60 रुपये KG, भारी बारिश से आपूर्ति प्रभावित

By भाषा | Updated: October 9, 2019 17:18 IST

कर्नाटक सहित प्रमुख उत्पादक राज्यों में भारी बारिश की वजह से आपूर्ति प्रभावित हुई है जिससे टमाटर का दाम भी ऊंचाई पर पहुंच गया है। हालांकि, पिछले सप्ताह की तुलना में प्याज की कीमत में मामूली कमी आई है। दिल्ली में प्याज अब 60 रुपये प्रति किलो पर चल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देव्यापारियों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों में टमाटर महंगा हो गया है क्योंकि इसकी आपूर्ति प्रभावित हुई है।मदर डेयरी के सफल बिक्री केन्द्र पर टमाटर 58 रुपये प्रति किलो के दाम पर बेचा जा रहा है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्याज के बाद अब बुधवार को टमाटर का खुदरा मूल्य 80 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया।

कर्नाटक सहित प्रमुख उत्पादक राज्यों में भारी बारिश की वजह से आपूर्ति प्रभावित हुई है जिससे टमाटर का दाम भी ऊंचाई पर पहुंच गया है। हालांकि, पिछले सप्ताह की तुलना में प्याज की कीमत में मामूली कमी आई है। दिल्ली में प्याज अब 60 रुपये प्रति किलो पर चल रहा है।

व्यापारियों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों में टमाटर महंगा हो गया है क्योंकि इसकी आपूर्ति प्रभावित हुई है। मदर डेयरी के सफल बिक्री केन्द्र पर टमाटर 58 रुपये प्रति किलो के दाम पर बेचा जा रहा है। वहीं स्थानीय दुकानदार गुणवत्ता तथा इलाके के हिसाब से टमाटर 60 से 80 रुपये किलो के भाव पर बेच रहे हैं।

केंद्र सरकार के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में टमाटर का औसत खुदरा मूल्य एक अक्टूबर के 45 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर बुधवार को 54 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। आजादपुर मंडी के एक थोक व्यापारी ने कहा, ‘‘पिछले कुछ दिनों में टमाटर के दाम तेजी से बढ़े हैं क्योंकि प्रमुख उत्पादक राज्यों में बाढ़ और भारी बारिश के कारण आपूर्ति प्रभावित हुई है।’’

उन्होंने कहा कि कर्नाटक और तेलंगाना जैसे दक्षिणी राज्यों और कुछ पहाड़ी राज्यों में पिछले कुछ दिनों में बारिश हुई है, जिससे फसल का नुकसान हुआ है। इससे आपूर्ति बाधित हुई है। अन्य महानगरों में भी टमाटर के भाव चढ़े हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को टमाटर का भाव कोलकाता में 60 रुपये प्रति किलो, मुंबई में 54 रुपये किलो और चेन्नई में 40 रुपये किलो था।

इस बीच, सहकारी समितियों नाफेड, एनसीसीएफ और मदर डेयरी के माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा प्याज की आपूर्ति बढ़ाने की वजह से दिल्ली के खुदरा बाजारों में प्याज की कीमत 60 रुपये प्रति किलो से नीचे आ गई है। ये सहकारी समितियां 23.90 रुपये प्रति किलो की सस्ती दर पर प्याज बेच रही हैं। हालांकि, खुदरा बाजार में कीमत अभी भी अधिक है। ये संस्थाएँ केंद्र सरकार द्वारा रखे गए बफर स्टॉक से प्याज बेच रही हैं। बफर स्टॉक के 56,700 टन प्याज में से 18,000 टन प्याज को दिल्ली सहित विभिन्न बाजारों में उतारा गया है। 

टॅग्स :दिल्लीमोदी सरकारनरेंद्र मोदीअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है