लाइव न्यूज़ :

इंदिरा गांधी की गैंगस्टर करीम लाला से मुलाकातः भाजपा ने पूर्व सहयोगी शिवसेना पर साधा निशाना, कहा-हर रोज कुछ न कुछ ‘‘सच’’ उजागर होगा

By भाषा | Updated: January 16, 2020 19:46 IST

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बृहस्पतिवार को कहा कि (शिवसेना के) हर बयान से पलटने से पहले हर रोज कुछ न कुछ ‘‘सच’’ उजागर होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं पर अक्सर मुंबई बम धमाकों के आरोपी दाउद इब्राहिम को देश से भगाने में मदद करने के आरोप लगते रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराउत ने बुधवार को यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया था कि पहले कुछ माफियाओं का प्रभाव रहता था। उन्होंने यह भी दावा किया था कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी करीम लाला से मिला करती थीं।

इंदिरा गांधी की गैंगस्टर करीम लाला से मुलाकात से संबंधित अपने विवादित बयान से शिवसेना नेता संजय राउत के पलटने के बाद भाजपा ने महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ शिवसेना, कांग्रेस, राकांपा के गठबंधन को अवसरवादी करार दिया।

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बृहस्पतिवार को कहा कि (शिवसेना के) हर बयान से पलटने से पहले हर रोज कुछ न कुछ ‘‘सच’’ उजागर होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं पर अक्सर मुंबई बम धमाकों के आरोपी दाउद इब्राहिम को देश से भगाने में मदद करने के आरोप लगते रहे हैं।

राउत ने बुधवार को यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया था कि पहले कुछ माफियाओं का प्रभाव रहता था। उन्होंने यह भी दावा किया था कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी करीम लाला से मिला करती थीं। कांग्रेस के इस पर कड़ा विरोध जताने के बाद राउत ने बृहस्पतिवार को कहा कि इंदिरा गांधी लाला से पठान समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाले नेता के तौर पर मिलती होंगी।

हालांकि बाद में उन्होंने अपना बयान वापस ले लिया। गठबंधन पर निशाना साधते हुए जावड़ेकर ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि आने वाले समय में इसमें हर तरह के ‘‘सिनेमाई अनुभव’’ होंगे और ‘‘रोज रोज एक सच्चाई बताएंगे और दूसरे दिन उसे वापस ले लेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह गठबंधन सत्ता की सहूलियत और अवसरवाद पर बना है।’’ केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राउत का बयान कांग्रेस की ‘‘सांप्रदायिक राजनीति’’ को दिखाता है कि वह एक गैंगस्टर को समुदाय का नेता मानती थी और वोट बैंक के लिए उससे समुदाय के प्रतिनिधि के तौर पर बर्ताव करती थी।

जावड़ेकर ने शिवसेना पर निशाना साधते हुए दावा किया कि उसके नेता अब बाल ठाकरे को ‘‘हिंदू हृदय सम्राट’’ के तौर पर पेश नहीं करते। 

टॅग्स :मुंबईदिल्लीप्रकाश जावड़ेकरउद्धव ठाकरेसंजय राउतकांग्रेसइंदिरा गाँधीउद्धव ठाकरे सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं