लाइव न्यूज़ :

यूपी में पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की प्रतिमा को पहनाया गया बुर्का, कांग्रेस ने किया हंगामा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 3, 2019 18:57 IST

यूपी: लखीमपुर खीरी के गोला इलाके में सोमवार ( 3 जून ) सुबह जब लोग इंदिरा पार्क में सैर के लिए पहुंचे तो उन्होंने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की मूर्ति के चेहरे को बुर्के से ढका देखा।

Open in App
ठळक मुद्देजिला प्रशासन की ओर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को यह आश्वासन दिया कि वो जल्द ही इन असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार कर कार्रवाई करेगी। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उत्तर प्रदेश के जिला लखीमपुर खीरी में देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की मूर्ति को बुर्का पहना दिया गया है। जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसका जमकर विरोध प्रदर्शन किया है। मामले की जानकारी जैसी ही कांग्रेस को लगी उन्होंने जिला मुख्यालय के पास हंगामा किया। जिसके बाद जिला प्रशासन और पुलिस के लोगों ने किसी तरह कांग्रेस कार्यकर्ताओं को समझाया और मामले की जांच में लगी है। 

कांग्रेस के हंगामे के बाद हालांकि जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी ने घटना स्थल पर पहुंच कर इंदिरा गांधी की मूर्ति से बुर्का हटा दिया। हालांकि पुलिस फिलहास इस बात का पता नहीं लगा पाई है कि घटना को किसने अंजाम दिया है। 

लखीमपुर खीरी के गोला इलाके में सोमवार ( 3 जून ) सुबह जब लोग इंदिरा पार्क में सैर के लिए पहुंचे तो उन्होंने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की मूर्ति के चेहरे को बुर्के से ढका देखा। यह खबर कुछ ही देर में पूरे शहर में फैल गई, जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू किया। 

जिला प्रशासन की ओर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को यह आश्वासन दिया कि वो जल्द ही इन असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार कर कार्रवाई करेगी। 

टॅग्स :इंदिरा गाँधीकांग्रेसउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव