लाइव न्यूज़ :

इंदिरा गांधीः राहुल ने याद करते कहा- मृत्यु से कुछ समय पहले दादी ने मुझसे कहा था कि उन्हें कुछ हो जाए तो रोना नहीं, देखें वीडियो

By भाषा | Updated: October 31, 2021 19:45 IST

इंदिरा गांधी की 37वीं पुण्यतिथि पर यूट्यूब पर जारी एक वीडियो में राहुल गांधी ने अपनी दादी के अंतिम संस्कार के दिन को अपने जीवन का दूसरा सबसे मुश्किल दिन बताया है।

Open in App
ठळक मुद्देइंदिरा गांधी की उनके दो सुरक्षा कर्मियों ने 1984 में आज के दिन गोली मारकर हत्या कर दी थी।सबसे बड़ा अभिशाप किसी बीमारी से मरना होता है।राहुल ने कहा कि उनके नजरिये से शायद यह देश के लिए मरने का सबसे अच्छा तरीका था।

नई दिल्लीः पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या और उनके अंतिम संस्कार के क्षणों को याद करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि उनकी दादी ने अपनी मृत्यु से कुछ घंटे पहले उनसे कहा था कि अगर उन्हें कुछ हो जाता है तो रोना नहीं है।

इंदिरा गांधी की 37वीं पुण्यतिथि पर यूट्यूब पर जारी एक वीडियो में राहुल ने अपनी दादी के अंतिम संस्कार के दिन को अपने जीवन का दूसरा सबसे मुश्किल दिन बताया है। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उनके दो सुरक्षा कर्मियों ने 1984 में आज के दिन गोली मारकर हत्या कर दी थी।

राहुल ने याद करते हुए कहा, ‘‘अपनी मृत्यु से पहले सुबह उन्होंने मुझसे कहा कि अगर मुझे कुछ होता है तो रोना नहीं। मैं समझ नहीं पाया कि उनका क्या मतलब था और दो-तीन घंटे बाद उनकी मृत्यु हो गयी।’’ ‘विद लव, इन मेमोरी ऑफ माई बिलव्ड ग्रांडमदर, इंदिरा जी’ शीर्षक से यूट्यूब पर जारी वीडियो में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘उन्हें एक तरह से आभास था कि उन्हें मार दिया जाएगा और मुझे लगता है कि घर में सभी को यह पता था। एक बार उन्होंने हमसे खाने की मेज पर कहा था कि सबसे बड़ा अभिशाप किसी बीमारी से मरना होता है।’’

राहुल ने कहा कि उनके नजरिये से शायद यह देश के लिए मरने का सबसे अच्छा तरीका था। उन्होंने कहा, ‘‘मेरी दो मां रहीं। एक सुपर मां जो मेरी दादी थीं जो मेरे पिता के नाराज होने पर मुझे बचाती थीं। दूसरी मेरी मां।’’ राहुल ने कहा कि उनके लिए यह मां के जाने जैसा था।

वीडियो में इंदिरा गांधी के अंतिम संस्कार के दृश्य भी हैं जिनमें दादी के निधन पर रोते हुए बालक राहुल को देखा जा सकता है। इससे पहले राहुल गांधी ने आज सुबह यहां इंदिरा गांधी के स्मारक ‘शक्ति स्थल’ पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मेरी दादी अंतिम घड़ी तक निडरता से देश सेवा में लगी रहीं- उनका जीवन हमारे लिए प्रेरणास्रोत है। नारी शक्ति की बेहतरीन उदाहरण श्रीमती इंदिरा गांधी जी के बलिदान दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि।’’ 

टॅग्स :इंदिरा गाँधीराहुल गांधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारत अधिक खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो