लाइव न्यूज़ :

BJP सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का बयान, अगर आज इंदिरा गांधी जिंदा होतीं तो वह कांग्रेस पार्टी में होते

By रामदीप मिश्रा | Updated: October 31, 2018 13:47 IST

शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी पार्टी को लेकर कहा कि वह बीजेपी से नहीं निकलने वाले हैं। अगर पार्टी की इच्छा है तो वह उन्हें बाहर का रास्ता दिखा सकती है। 

Open in App

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा अक्सर अपनी पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर इशारों ही इशारों में हमला बोलते रहते हैं, जिसकी वजह से वह आए दिन सुर्खियों में होते हैं। अब उन्होंने एक नया बयान दिया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि अगर आज इंदिरा गांधी जिंदा होतीं तो वह कांग्रेस पार्टी में होते।

एनडीटीवी के मुताबिक, पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में दो बार मंत्री रहने वाले 72 साल के शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि अगर आज इंदिरा गांधी जिंदा होतीं तो वह कांग्रेस में होते। 

वहीं, उन्होंने अपनी पार्टी को लेकर कहा कि वह बीजेपी से नहीं निकलने वाले हैं। अगर पार्टी की इच्छा है तो वह उन्हें बाहर का रास्ता दिखा सकती है। 

शत्रुघ्न सिन्हा से सवाल किया गया कि क्या उन्होंने प्रधानमंत्री से कुछ भी अच्छा सीखा है तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि मोदी की ऊर्जा। साथ ही साथ उन्होंने बताया कि हमारे ग्रंथों में भी कहा गया है कि हमें 'रावण' सहित सभी से सीखना चाहिए।

शत्रुघ्न सिन्हा से भाजपा के साथ रिश्ते के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उनके रिश्ते खट्टे-मीठे हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि मतभेद लोकतंत्र का सुरक्षा वाल्व है, मैं उन लोगों में से एक हूं जो भाजपा में उस भूमिका में हैं।

अटल बिहारी वाजपेयी के समय को लेकर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा है कि उस समय बीजेपी ने लोकतंत्र का आनंद उठाया। वहीं, मौजूदा शासन एक तानाशाही से ज्यादा कुछ नहीं है, जहां नोटबंदी जैसे चुपचाप ले लिए जाते हैं और आधी रात को लागू कर दिए जाते हैं।

टॅग्स :शत्रुघ्न सिन्हाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)इंदिरा गाँधीकांग्रेसनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह