बेंगलुरु ऐरोशो में दिखा स्वदेशी और विदेशी विमानों का जलवा
By भाषा | Updated: February 3, 2021 17:54 IST2021-02-03T17:54:53+5:302021-02-03T17:54:53+5:30

बेंगलुरु ऐरोशो में दिखा स्वदेशी और विदेशी विमानों का जलवा
बेंगलुरु, तीन फरवरी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा यहां स्थित येलाहंका एयर फोर्स स्टेशन पर बुधवार को ऐरो इंडिया-2021 के 13वें संस्करण का उद्घाटन किया गया और इस दौरान भारत ने सैन्य वैमानिकी कौशल का प्रदर्शन किया।
स्वदेश में निर्मित तेजस-एलसीए हेलीकॉप्टरों और सूर्य किरण विमानों ने दर्शकों का मन मोह लिया।
इसके साथ ही सुखोई, राफेल, हॉक और अमेरिकी बी-1 बी लांसर हेवी बॉम्बर ने भी बेंगलुरु के आकाश में करतब दिखाए।
अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार भारत में उतरने वाला बी-1 बी पहला अमेरिकी बमवर्षक विमान है।
हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड ने ‘आत्मनिर्भर फॉर्मेशन’ के तहत एलसीए ट्रेनर, एचटीटी-40. आइजेटी, एडवांस्ड हॉक एमके 132 और सिविल डीओ-228 विमानों का प्रदर्शन किया।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।