लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में हिंदू लड़कियों का अपहरण, जबरन धर्म परिवर्तन पर भारत ने जतायी गहरी चिंता

By भाषा | Updated: July 4, 2019 19:52 IST

विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने राजकुमार धूत के एक प्रश्न के लिखित उत्तर में राज्यसभा को यह जानकारी दी। उनसे सवाल किया गया था कि क्या सरकार को पाकिस्तान में हिंदू लड़कियों के अपहरण और इस्लाम में उनके जबरन धर्म परिवर्तन संबंधित सूचनाओं के बारे में जानकारी है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान में रह रहे अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों के समक्ष आ रही समस्याओं की रिपोर्ट मिलती रहती है।पाकिस्तान में हिंदू लड़कियों का अपहरण करना और उनका जबरन धर्म परिवर्तन करवाना शामिल है।

भारत ने पाकिस्तान में हिंदू लड़कियों के अपहरण एवं जबरन धर्म परिवर्तन की ‘‘खेदजनक घटनाओं’’ के संबंध में पाकिस्तान के समक्ष अपनी गंभीर चिंता जतायी है और अल्पसंख्यक समुदाय की सुरक्षा के लिए उपचारात्मक कार्रवाई करने को कहा है।

विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने राजकुमार धूत के एक प्रश्न के लिखित उत्तर में राज्यसभा को यह जानकारी दी। उनसे सवाल किया गया था कि क्या सरकार को पाकिस्तान में हिंदू लड़कियों के अपहरण और इस्लाम में उनके जबरन धर्म परिवर्तन संबंधित सूचनाओं के बारे में जानकारी है।

मंत्री ने कहा कि सरकार को समय-समय पर पाकिस्तान में रह रहे अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों के समक्ष आ रही समस्याओं की रिपोर्ट मिलती रहती है। इनमें पाकिस्तान में हिंदू लड़कियों का अपहरण करना और उनका जबरन धर्म परिवर्तन करवाना शामिल है।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष के प्रारंभ में पाकिस्तान के सिंध प्रांत में रहने वाली दो नाबालिग हिंदू बहनों तथा दो हिंदू लड़कियों का अपहरण किए जाने तथा उन्हें जबरन इस्लाम धर्म कबूल करवाने से संबंधित खबरें सामने आयी हैं। ऐसे कई अन्य मामले हैं जिनके बारे में स्थानीय अखबारों अथवा मीडिया में किसी प्रकार की कोई रिपोर्ट नहीं छपती है।

मंत्री ने कहा, ‘‘सरकार ने अपहरण तथा जबरन धर्म परिवर्तन करवाए जाने संबंधी इन खेदजनक घटनाओं के संबंध में अपनी गंभीर चिंताएं पाकिस्तान के साथ साझा की है और पाकिस्तानी पक्ष से कहा गया है कि वह तत्काल समुचित उपचारात्मक करवाई करे।

वह अपने नागरिकों, विशेषत: अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा, संरक्षा तथा कल्याण की रक्षा करने तथा उन्हें बढ़ावा देने संबंधी अपनी संवैधानिक दायित्वों को पूरा करे।’’ 

टॅग्स :संसद बजट सत्रमोदी सरकारपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह