लाइव न्यूज़ :

भारतीय रेलवे करने जा रहा है बड़ा बदलाव, दूरी वाले मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों से हटाए जाएंगे सभी स्लीपर कोच

By विनीत कुमार | Updated: October 11, 2020 12:33 IST

भारतीय रेलवे अगले कुछ वर्षों में लंबी दूरी की सभी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों से स्लीपर कोच हटा देगा। इन ट्रेनों में एसी कोच लगाए जाएंगे। नए कोच के परीक्षण का काम भी शुरू हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देलंबी दूरी की सभी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों से स्लीपर कोच हटाए जाएंगे, केवल एसी कोच लगेंगेस्लीपर कोच से ज्यादा होगा इन कोचों का किराया लेकिन मौजूदा एसी कोच के किराये की तुलना में ये कम होगा

भारतीय रेलवे में बड़ा बदलाव आने वाला है। कुछ कुछ धीमी गति की पैसेंजर और लोकल ट्रेनों को छोड़कर, सभी ट्रेनों में केवल वातानुकूलित डिब्बे लगाए जाएंग। रिपोर्ट्स के अनुसार एक नया खाका तैयार किया जा रहा है जिसके तहत लंबी दूरी की ट्रेनों में 72 बर्थ वाले वर्तमान स्लीपर क्लास कोच की जगह 83 बर्थ वाले एसी कोच लगाए जाएंगे।

इकोनॉमिक्स टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार नए कोचों के बाद इनका किराया  वर्तमान एसी किराए की तुलना में कम होगा लेकिन मौजूदा स्लीपर क्लास के टिकट से अधिक होगा। रेलवे के कपूरथला कारखाने में बनाया गया नया कोच, अभी परीक्षण की अवस्था में है।

रिपोर्ट के अनुसार रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनोद कुमार यादव ने बताया कि स्लीपर से लेकर एसी तक की नीति में बदलाव रेलवे की योजना गोल्डन क्वॉड्रीलैटरल सेक्शन में 2023 तक 1900 मेल और एक्सप्रेस ट्रेन की स्पीड 130 किलोमीटर प्रति घंटे और फिर इसे 2025 तक 160 किलोमीटर प्रति घंटे करने तक की योजना से जुड़ी है। उन्होंने कहा कि इसका मकसदन यात्रा को सुविधाजनक और सुरक्षित बनाने का है।

उन्होंने कहा, 'एक बार जब सभी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें 130 किमी प्रति घंटे या उससे अधिक की रफ्तार से चलने लगेंगे तो गैर-एसी कोच हवा और धूल की वजह से तकनीकी और अन्य समस्याएं पैदा करेंगे। इसलिए, हम धीरे-धीरे लगभग 1,900 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में सभी गैर-एसी कोचों को खत्म कर देंगे। यह एक बड़ा काम है और इसलिए हम इसे चरणबद्ध तरीके से करेंगे।'

उन्होंने आगे कहा कि भविष्य में आठ मौजूदा उत्पादन इकाइयों का विलय और हाईस्पीड कोचों के निर्माण के लिए क्षमताओं को बढ़ाने पर भी काम जारी है। साथ ही उन्होंने बताया कि एल्यूमीनियम आधारित हल्के ट्रेन प्रोटोटाइप का इस्तेमाल वंदे भारत एक्सप्रेस में इस्तेमाल किया जा रहा है और इसके साथ ही रायबरेली में मॉडर्न कोच फैक्ट्री में इसके निर्माण की शुरुआत भी हो चुकी है।

टॅग्स :भारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव