लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: सरकारी कर्मचारियों, पेंशनभोगियों के डीए, डीआर में वृद्धि पर रोक को लेकर नाराज हुईं रेलवे यूनियनें

By भाषा | Updated: April 24, 2020 05:48 IST

अखिल भारतीय रेलवे कर्मचारी संघ के महासचिव शिव गोपाल मिश्रा ने कहा, ''यह मनमाना और अनुचित फैसला है। इससे संकट की इस घड़ी में पूरी प्रतिबद्धता और ईमानदारी से काम कर रहे रेलवे कर्मचारियों का मनोबल गिरेगा।''

Open in App
ठळक मुद्देरेलवे यूनियनों ने कोरोना वायरस महामारी के चलते केन्द्र द्वारा सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) में बढ़ोतरी पर रोक लगाने का विरोध करते हुए इसे ''मनमाना और मनोबल गिराने वाला'' फैसला करार दिया।दरअसल केन्द्र सरकार ने बृहस्पतिवार को अपने एक करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेशेंनभोगियों को दिये जाने वाले महंगाई भत्ते और महंगाई राहत को 30 जून 2021 तक नहीं बढ़ाने का फैसला लिया है।

रेलवे यूनियनों ने कोरोना वायरस महामारी के चलते केन्द्र द्वारा सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) में बढ़ोतरी पर रोक लगाने का विरोध करते हुए इसे ''मनमाना और मनोबल गिराने वाला'' फैसला करार दिया।

दरअसल केन्द्र सरकार ने बृहस्पतिवार को अपने एक करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेशेंनभोगियों को दिये जाने वाले महंगाई भत्ते और महंगाई राहत को 30 जून 2021 तक नहीं बढ़ाने का फैसला लिया है। लिहाजा उन्हें जितना डीए और डीआर अभी मिलता है, उतना ही मिलता रहेगा।

अखिल भारतीय रेलवे कर्मचारी संघ के महासचिव शिव गोपाल मिश्रा ने कहा, ''यह मनमाना और अनुचित फैसला है। इससे संकट की इस घड़ी में पूरी प्रतिबद्धता और ईमानदारी से काम कर रहे रेलवे कर्मचारियों का मनोबल गिरेगा।''

मिश्रा ने कहा कि उन्होंने कैबिनेट सचिव और कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) के सचिव को फैसले की समीक्षा करने के लिए पत्र लिखा है क्योंकि डीए में वृद्धि टालने से केंद्र सरकार के सेवारत और सेवानिवृत कर्मचारियों की वित्तीय स्थिति को काफी नुकसान होगा।

वहीं राष्ट्रीय रेलवे कर्मचारी संघ के महासचिव एम राघवैया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि वह इस फैसले की समीक्षा कर यह सुनिश्चित करें कि महामारी पर काबू पाने के बाद कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को एरियर के साथ डीए और डीआर का भुगतान किया जाएगा।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियाभारतीय रेलमोदी सरकारलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं