लाइव न्यूज़ :

ट्रेन में सफर और शानदार, कंटेंट ऑन डिमांड सेवा इस माह से शुरू, देख सकेंगे फिल्म और वीडियो, जानिए और सुविधाएं

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 4, 2021 20:07 IST

भारतीय रेलवे ने दैनिक और जनरल यात्रियों को लिए बड़ी राहत देते हुए मोबाइल ऐप से टिकट बुक करने की सर्विस फिर से शुरू कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देरेलवे के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम रेलटेल ने जानकारी दी।फिल्में, समाचार, संगीत वीडियो और सामान्य मनोरंजन शामिल होंगे।रेलटेल के सीएमडी पुनीत चावला ने कहा कि बफर-फ्री सेवाओं को सुनिश्चित करने के लिए मीडिया सर्वर को डिब्बों के अंदर लगाया जाएगा।

नई दिल्लीः रेलवे यात्रियों के लिए 2021 से रेल का सफर और मनोरंजक होने जा रहा है। ट्रेनों में बहुप्रतीक्षित कंटेंट ऑन डिमांड (सीओडी) सेवा मार्च 2021 से शुरू की जाएगी।

रेलवे पीएसयू रेलटेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। सेवा के तहत चलती ट्रेनों में पहले से लोड की गई बहुभाषी सामग्री के जरिए इन्फोटेनमेंट (ज्ञानरंजन) प्रदान किया जायेगा जिसमें फिल्में, समाचार, संगीत वीडियो और सामान्य मनोरंजन शामिल होंगे।

रेलटेल के सीएमडी पुनीत चावला ने कहा कि बफर-फ्री सेवाओं को सुनिश्चित करने के लिए मीडिया सर्वर को डिब्बों के अंदर लगाया जाएगा। यात्री निजी उपकरणों में उच्च गुणवत्ता वाले बफर-फ्री स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकेंगे और समय-समय पर सामग्री अपडेट होती जाएगी।

इस सेवा को 5,723 उपनगरीय ट्रेनों सहित 8,731 ट्रेनों और वाई-फाई से लैस 5,952 से अधिक स्टेशनों पर चालू किया जाएगा। पश्चिमी रेलवे में एक राजधानी ट्रेन और एक एसी उपनगरीय ट्रेन में पायलट परियोजना कार्य पूरा होने और परीक्षण के अंतिम चरण में है। इसमें रेलवे और रेलटेल का राजस्व हिस्सेदारी 50:50 प्रतिशत है जिसमें पीएसयू को इस परियोजना से कम से कम 60 करोड़ रुपये की वार्षिक राजस्व की उम्मीद है।

पश्चिमी रेलवे की लोकल ट्रेनों के लिए आधुनिक संचार प्रणाली की शुरुआत

भारतीय रेलवे में पहली बार एक परिष्कृत संचार प्रणाली यहां शुरू की गई जो नियंत्रण कक्ष और पश्चिमी रेलवे (डब्ल्यूआर) की उपनगरीय ट्रेनों के गार्ड और मोटरमैन को निर्बाध संचार में सक्षम बनाएगी। यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी।

डब्ल्यूआर के महाप्रबंधक आलोक कंसल ने मुंबई सेंट्रल स्टेशन पर मोबाइल रेडियो ट्रेन कम्युनिकेशन (एमआरटीसी) शुरू करने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘जैसे आकाश में उड़ने वाली उड़ानें हवाई यातायात नियंत्रण के साथ निरंतर संपर्क में रहती हैं, वैसे ही यह नई प्रणाली मोटरमैन और गार्डों को रेलवे नियंत्रण कक्ष के साथ सीधे संपर्क में रहने में मदद करेगी।’’

कंसल ने कहा कि पहली बार भारतीय रेलवे में एमआरटीसी प्रणाली शुरू की गई है। उन्होंने कहा, ‘‘इस परियोजना को 2014 में मंजूरी दे दी गई थी, लेकिन इसमें विभिन्न कारणों से कम से कम तीन साल की देरी हुई, जिसमें विभिन्न अनुमोदन और लाइसेंस प्राप्त करना शामिल था।।’’ 

टॅग्स :भारतीय रेलदिल्लीपीयूष गोयलभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव