अमेरिका में विश्वविद्यालय परिसर की झील से बरामद हुआ भारतीय मूल की छात्रा का शव

By भाषा | Published: January 28, 2020 06:03 AM2020-01-28T06:03:37+5:302020-01-28T06:03:37+5:30

जेरी इस साल स्नातक का पाठ्यक्रम पूरा करने वाली थी और वह दंत चिकित्सा में अध्ययन करना चाहती थी। स्थानीय खबरों के मुताबिक झील में दुर्घटनावश गिरने के चलते जेरी की मौत हुई होगी। 

Indian-origin student found dead in college campus lake in US | अमेरिका में विश्वविद्यालय परिसर की झील से बरामद हुआ भारतीय मूल की छात्रा का शव

प्रतीकात्मक फोटो

Highlightsजेरी के रिश्तेदार केरल में रहते हैं।अधिकारियों ने उसके खतरे में होने को मानते हुए बृहस्पतिवार को एक चेतावनी जारी की थी।

अमेरिकी प्रांत इंडियाना में स्थित एक शीर्ष विश्वविद्यालय के परिसर से 21 वर्षीय भारतीय मूल की एक छात्रा का शव बरामद किया गया है। सीबीएस मीनेसोटा की खबर के मुताबिक एनरोज जेरी नाम की छात्रा नोट्रे डेम विश्वविद्यालय की छात्रा थी। वह एक पारंगत संगीतकार भी थी। वह 21 जनवरी से लापता थी।

जेरी के रिश्तेदार केरल में रहते हैं। अधिकारियों ने उसके खतरे में होने को मानते हुए बृहस्पतिवार को एक चेतावनी जारी की थी। विश्वविद्यालय के मीडिया संबंध कार्यालय, नोट्रे डेम न्यूज ने एक बयान में कहा, ‘‘जेरी मंगलवार शाम से लापता थी और नोट्रे डेम पुलिस ने उसका पता लगाने के लिए कई सुरागों पर काम किया था।’’

जन सुरक्षा कर्मियों ने परिसर में स्थित झील में शुक्रवार को उसका शव पाया। जेरी इस साल स्नातक का पाठ्यक्रम पूरा करने वाली थी और वह दंत चिकित्सा में अध्ययन करना चाहती थी। स्थानीय खबरों के मुताबिक झील में दुर्घटनावश गिरने के चलते जेरी की मौत हुई होगी। 

Web Title: Indian-origin student found dead in college campus lake in US

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे