प्यार की खातिर 6 साल पाकिस्तान की जेल में रहकर भारत आया हामिद अंसारी, वीडियो में देखें सरहद को चूम कैसे की वतन वापसी
By पल्लवी कुमारी | Published: December 18, 2018 06:45 PM2018-12-18T18:45:02+5:302018-12-18T18:45:02+5:30
बिना वीजा के पाकिस्तान में घुसने वाला हामिद नेहाल अंसारी पाकिस्तान पेशावर जेल में छह साल बिताकर भारत लौटे हैं। एक पश्तून लड़की से ऑनलाइन चैटिंग के बाद उससे मिलने के लिए हामिद पाकिस्तान गए थे
पाकिस्तान की जेल में छह साल बिताने के बाद आखिरकर भारतीय नागरिक हामिद नेहाल अंसारी भारत वापस आ ही गया। मंगलवार शाम को अटारी-वाघा बॉर्डर पर हामिद नेहाल अंसारी को भारतीय अधिकारियों की मौजूदगी में परिजनों को सौंपा गया।
न्यूज एजेंसी एएनआई ने हामिद नेहाल अंसारी का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह भारत की सरहद को चूमते हुए दिख रहा है। ये वीडियो देख किसी भी भारतीय की आंखों में आंसू आ जाएंगे। वाघा सीमा पर अंसारी (33) अपने परिजनों से मिला। यह बेहद भावुक मिलन था।
बिना वीजा के पाकिस्तान में घुसने वाला हामिद पेशावर जेल में छह साल बिताकर भारत लौटे हैं। एक पश्तून लड़की से ऑनलाइन चैटिंग के बाद उससे मिलने के लिए हामिद पाकिस्तान गए थे। लेकिन पाक एजेंसियों ने उन्हें जासूस होने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था।
#WATCH: Indian national Hamid Ansari crosses the Attari-Wagah border to reach India. He was lodged in a jail in Pakistan and was released today. pic.twitter.com/FYJAlAZGac
— ANI (@ANI) December 18, 2018
ऐसे हुआ ऑनलाइन दोस्त बनी लड़की से प्यार
मुंबई निवासी अंसारी कथित तौर पर ऑनलाइन दोस्त बनी लड़की से मिलने के लिए 2012 में अफगानिस्तान के रास्ते पाकिस्तान चला गया था।
Indian national Hamid Ansari after being released from Pakistan jail. He crossed the Attari-Wagah border to reach India, today. pic.twitter.com/ffHJR4zDhy
— ANI (@ANI) December 18, 2018
उसकी सजा की अवधि 15 दिसंबर को समाप्त हो गई थी, लेकिन कानूनी कागजात तैयार नहीं होने के चलते उसकी भारत वापसी नहीं हो सकी थी।
पेशावर उच्च न्यायालय ने गुरुवार को पाकिस्तान सरकार को अंसारी को भारत भेजने की प्रक्रिया पूरी करने के लिए एक माह की मोहलत दी थी।