लाइव न्यूज़ :

किसानों के समर्थन में अर्जुन अवॉर्ड लौटाएंगे भारतीय कबड्डी टीम के कोच सांगवान

By भाषा | Updated: December 13, 2020 18:20 IST

Open in App

भिवानी, 13 दिसम्बर (दिसंबर) भारतीय कबड्डी टीम के कोच असन सांगवान ने भिवानी में घोषणा की है कि अगर किसानों की मांग नहीं मानी गई तो वह अपना अर्जुन अवॉर्ड लौटा देंगे।

सांगवान इस समय भारतीय कबड्डी टीम के कोच हैं और उन्हें साल 1994 में भीम अवॉर्ड, साल 1996 में भारत गौरव तथा साल 1998 में अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

उनका कहना है कि प्रदेश में उनके समय के अर्जुन अवॉर्ड विजेता किसानों के समर्थन में हैं क्योंकि खिलाड़ी किसान परिवारों से आते हैं उनका प्रमुख व्यवसाय खेती है।

उन्होंने कहा कि सरकार कृषि कानूनों को किसान हित में बता रही है, लेकिन किसान इन क़ानूनों का विरोध कर रहे हैं तो सरकार इन कानूनों को किसानों पर जबरन न थोपे।

सांगवान ने कहा कि सरकार ने एक सप्ताह में किसानों की मांग पूरी नहीं की तो वे अपने 8-10 अन्य अर्जुन पुरस्कार विजेता साथियों के साथ वह अपने अवॉर्ड किसानों के समर्थन में सरकार को वापस लौटाने को मजबूर होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा