वीडियो: भारतीय तटरक्षक बल की जाबांजी, रात के अंधेरे में समुद्र में डूबते जहाज से चालक दल को बचाया

By भाषा | Published: May 1, 2022 02:50 PM2022-05-01T14:50:32+5:302022-05-01T14:53:14+5:30

तटरक्षक बल की खोजी नौका सी-404 ने समुद्र में डूब रहे एक जहाज के छह चालक दल को बचा लिया। यह जहाज पशुधन, निर्माण सामग्री आदि लेकर लक्षद्वीप के एंड्रोथ जा रहा था

Indian Coast Guard ship C-404 rescued six persons from distressed vessel MSV Malabar off Beypore, Kerala | वीडियो: भारतीय तटरक्षक बल की जाबांजी, रात के अंधेरे में समुद्र में डूबते जहाज से चालक दल को बचाया

समुद्र में डूबते जहाज से चालक दल को भारतीय तटरक्षक बल ने बचाया (फोटो- वीडियो ग्रैब)

कोच्चि: भारतीय तटरक्षक बल ने इंजन रूम में पानी भरने के कारण बेपोर तट से आठ नॉटिकल दूर पलटे एमएसवी मालाबार लाइट पोत के चालक दल के छह सदस्यों को रविवार सुबह बचा लिया। नौसेना ने कहा कि तटरक्षक बल की खोजी नौका सी-404 ने आज देर रात करीब तीन बजे डूबते जहाज से चालक दल को बचा लिया। नौसेना ने कहा कि पोत पशुधन, निर्माण सामग्री आदि लेकर लक्षद्वीप के एंड्रोथ जा रहा था।

नौसेना ने एक विज्ञप्ति में कहा, ''बेपोर के समुद्री बचाव उपकेंद्र ने एमएमसवी में सवार संकटग्रस्ट चालक दल से फोन पर संपर्क किया, जो निर्माण सामग्री, पशुधन, गायों आदि को लेकर बेपोर से एंड्रोथ जा रहा था। इंजन रूम में पानी भरने के कारण पोत डूब चुका था। चालक दल के सभी सदस्य जीवन रक्षक नौका पर कूद गए और समुद्र में फंस गए।


विज्ञप्ति के अनुसार सी-404 देर रात करीब 4 बजकर 20 मिनट पर वहां पहुंची और चालक दल के सभी सदस्यों को बचा लिया। विज्ञप्ति में कहा गया है, ''चालक दल को नौका में बिठाकर प्राथमिक उपचार दिया गया। बताया गया है कि सभी स्वस्थ हैं।'' सी-404 नौका सुबह करीब 6 बजकर 15 मिनट पर बेपोर तट पहुंची और चालक दल को स्थानीय अधिकारियों को सौंप दिया गया।

Web Title: Indian Coast Guard ship C-404 rescued six persons from distressed vessel MSV Malabar off Beypore, Kerala

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Indian Coast Guard