लाइव न्यूज़ :

भारतीय सेना ने दिया पाक गोलीबारी का जवाब, दो पाकिस्तानी सैनिक ढेर, चार चौकी ध्वस्त

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: December 10, 2020 20:14 IST

जम्मू-कश्मीरः पुंछ में पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लघंन किया। भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई कर दो पाक सैनिक को ढेर कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देएलओसी रेखा से सटे गांव मनकोट और कृष्णा घाटी में गोलाबारी की थी। पाकिस्तानी गोलाबारी का सेना के जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया।

जम्मूः भारतीय सेना ने पाक गोलीबारी का जवाब देते हुए दो पाकिस्तानी सैनिक मार गिराए हैं। चार पाक चौकिआं भी नेस्तनाबूद कर दी गई हैं।

इससे पहले पाकिस्तानी ने बुधवार रात करीब 10 बजे एलओसी रेखा से सटे गांव मनकोट और कृष्णा घाटी में गोलाबारी की थी। इस दौरान हल्के व भारी हथियारों का इस्तेमाल किया गया। गोलाबारी की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। इससे सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया ओर वे सुरक्षित स्थानों पर चले गए। ज्ञात हो कि चार दिन पहले भी पाकिस्तानी सेना ने शाहपुर, कीरनी, कसबा में भी गोलाबारी की थी। पाकिस्तानी गोलाबारी का सेना के जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया।

अधिकारियों ने बताया कि जिन पाकिस्तानी चौकियों से भारती सीमा में गोले दागे जा रहे थे भारतीय जवानों ने उन्हें निशाना बनाते हुए यहां से भी गोलाबारी की। नतीजतन पाकिस्तान की चार चौकियां तबाह हो गई जबकि दो जवान मारे गए। मरने वालों में एक लांस नायक व एक सिपाही शामिल है। यह संख्या बढ़ सकती है क्योंकि सैन्य सूत्रों का कहना है कि चौकी में मौजूद तीन से चार और जवान भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हालांकि पाकिस्तानी सेना ने अपने दो जवानों के मारे जाने की पुष्टि कर दी है।

मनकोट सेक्टर में भारतीय चौकियों को निशाना बनाते हुए गोलाबारी शुरू कर दी

सैन्य सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रात 10 बजे पाकिस्तानी सैनिकों ने मनकोट सेक्टर में भारतीय चौकियों को निशाना बनाते हुए गोलाबारी शुरू कर दी। भारतीय जवानों ने तुरंत अपनी पोजीशन लेते हुए जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी।

भारतीय जवान समझ गए कि पाकिस्तानी सैनिक एक बार फिर आतंकवादियों की घुसपैठ कराने के इरादे से रात के अंधेरे में गोलाबारी का सहारा ले रहे हैं। ऐसे में भारत के सतर्क जवानों ने सीमा से सटे सभी इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया ताकि गोलाबारी की आड़ में आतंकी इस ओर प्रवेश न कर जाएं।

गोलाबारी शुरू कर दी जहां से पाकिस्तानी सैनिक गोले दाग रहे थे

वहीं जवानों के दूसरे दल ने उस ओर गोलाबारी शुरू कर दी जहां से पाकिस्तानी सैनिक गोले दाग रहे थे। नतीजतन चार पाकिस्तानी चौकियों को तबाह कर दिया गया। इस जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के दो जवान जिनकी पहचान लांस नायक तारिक और सिपाही जफूर के तौर पर हुई है, कि मौत हो गई।

सैन्य सूत्रों का कहना है कि तीन से चार पाकिस्तान जवान घायल भी हुए हैं। भारतीय जवानों की इस जवाबी कार्रवाई के बाद पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी थम गई। एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। पाकिस्तानी इस क्षति के बाद एक बार फिर गोलाबारी का सहारा लेगा। सभी जवानों को सतर्क रहने की हिदायत दे दी गई है। यही नहीं सीमा से सटे रिहायशी इलाकों में रहने वाले लोगों को भी गोलाबारी शुरू होने पर बंकर में जाने की हिदायत दे दी गई है।

टॅग्स :भारतीय सेनापाकिस्तानआतंकवादीगृह मंत्रालय
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वपाकिस्तान: सिंध प्रांत में स्कूली छात्राओं पर धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप, जांच शुरू

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar: फिल्म में दानिश पंडोर निभा रहे हैं उज़ैर बलूच का किरदार, कराची का खूंखार गैंगस्टर जो कटे हुए सिरों से खेलता था फुटबॉल, देखें उसकी हैवानियत

विश्वपाकिस्तान में 1,817 हिंदू मंदिरों और सिख गुरुद्वारों में से सिर्फ़ 37 ही चालू, चिंताजनक आंकड़ें सामने आए

विश्व'इमरान खान ज़िंदा और ठीक हैं': पाकिस्तान के पूर्व पीएम की बहन ने रावलपिंडी की अदियाला जेल में उनसे मिलने के बाद दिया बयान | VIDEO

भारतJammu-Kashmir: कश्मीर के मोर्चे से खुशखबरी, आतंकी हिंसा में गिरावट पर आतंक और दहशत में नहीं

भारत अधिक खबरें

भारतगोवा के नाइट क्लब में भीषण आग, 25 लोगों की गई जान; जानें कैसे हुआ हादसा

भारतGoa Club Fire: नाइट क्लब अग्निकांड में मरने वालों की संख्या बढ़कर 25 हुई, 4 पर्यटकों समेत 14 कर्मचारियों की मौत

भारतGoa Fire: गोवा नाइट क्लब आग मामले में पीएम ने सीएम सावंत से की बात, हालातों का लिया जायजा

भारतटीचर से लेकर बैंक तक पूरे देश में निकली 51,665 भर्तियां, 31 दिसंबर से पहले करें अप्लाई

भारतगोवा अग्निकांड पर पीएम मोदी और राष्ट्रपति ने जताया दुख, पीड़ितों के लिए मुआवजे का किया ऐलान