लाइव न्यूज़ :

नोटबंदी के वक्त भारतीय एयरफोर्स ने पहुंचाए थे 625 टन नई करेंसी: बी एस धनोवा

By भाषा | Updated: January 5, 2020 14:36 IST

वायुसेना के पूर्व एयर मार्शल बी एस धनोवा 31 दिसंबर, 2016 से 30 सितंबर, 2019 तक वायुसेना के प्रमुख थे। टेकफेस्ट कार्यक्रम के दौरान उन्होंने राफेल खरीद सौदे को लेकर विवाद का भी जिक्र किया और कहा कि ऐसे विवाद रक्षा अधिग्रहणों को धीमा कर देते हैं तथा इससे सेना की क्षमता प्रभावित होती है।

Open in App
ठळक मुद्देवायुसेना ने देश के अलग-अलग हिस्सों में 625 टन नयी मुद्रा पहुंचाई।धनोवा 31 दिसंबर, 2016 से 30 सितंबर, 2019 तक वायुसेना के प्रमुख थे।

वायुसेना के पूर्व एयर मार्शल बी एस धनोवा ने कहा है कि 2016 में नोटबंदी के बाद वायुसेना ने देश के अलग-अलग हिस्सों में 625 टन नयी मुद्रा पहुंचाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आठ नवंबर, 2016 को 500 रुपये और 1,000 रुपये के पुराने नोट को अमान्य घोषित किया था।

यहां शनिवार को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बंबई द्वारा आयोजित टेकफेस्ट कार्यक्रम में धनोवा ने कहा, ‘‘जब नोटबंदी हुई थी तब वायुसेना ने आप तक मुद्रा पहुंचाने का काम किया था। अगर 20 किलोग्राम के बैग में एक करोड़ रुपये आते हैं तो मैं बता नहीं सकता कि कितने करोड़ रुपये हमने पहुंचाए।’’

धनोवा के प्रेजेंटेशन के एक स्लाइड में यह दिखाया गया कि नोटबंदी की घोषणा के बाद देश की सेवा के तहत वायुसेना ने 33 अभियान चलाए और 625 टन मुद्राओं की खेप पहुंचाई। धनोवा 31 दिसंबर, 2016 से 30 सितंबर, 2019 तक वायुसेना के प्रमुख थे। टेकफेस्ट कार्यक्रम के दौरान उन्होंने राफेल खरीद सौदे को लेकर विवाद का भी जिक्र किया और कहा कि ऐसे विवाद रक्षा अधिग्रहणों को धीमा कर देते हैं तथा इससे सेना की क्षमता प्रभावित होती है।

उन्होंने कहा, ‘‘बोफोर्स सौदा (राजीव गांधी सरकार के दौरान) भी विवाद में घिर गया था जबकि बोफोर्स तोप बेहतर थे।’’ उन्होंने यह भी कहा कि अगर पिछले साल बालाकोट कार्रवाई के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच गतिरोध के दौरान विंग कमांडर अभिनंदन वर्द्धमान मिग 21 की बजाय राफेल उड़ाते तो नतीजे कुछ और हो सकते थे। 

टॅग्स :इंडियन एयर फोर्सनोटबंदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतMaharashtra: तिरंगे में लिपटकर लौटा नागपुर का बेटा, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

भारतअसम के जोरहाट से उड़ान भरने के बाद सुखोई-30 विमान लापता, तलाश जारी

भारतPM Modi In Assam: वायुसेना ने चीनी बॉर्डर पर किया कमाल, मोरान के इलेक्ट्रॉनिक लैंडलाइन पर उतरे पीएम मोदी, वीडियो

भारत'ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत की हवाई ताकत ने पाकिस्तान को सीज़फायर के लिए मजबूर किया': यूरोपीय सैन्य विश्लेषण का भी दावा

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी