मध्य प्रदेश में वायु सेना का विमान क्रैश, पैराशूट के सहारे जमीन पर उतरा पायलट, देखें वीडियो
By विनीत कुमार | Published: October 21, 2021 11:06 AM2021-10-21T11:06:51+5:302021-10-21T11:58:36+5:30
मध्य प्रदेश के भिंड में गुरुवार सुबह भारतीय वायु सेना का एक विमान क्रैश हो गया। पायलट को चोटें आई हैं पर वह सुरक्षित है।
भोपाल: भारतीय वायु सेना का एक विमान गुरुवार सुबह क्रैश हो गया। ये हादसा प्रदेश के भिंड जिले में हुआ। इस हादसे में पायलट को चोट आई है पर वह सुरक्षित है। भिंड के एसपी मनोज कुमार सिंह ने ये जानकारी दी। हादसे की वजह के बारे में जानकारी सामने नहीं आ सकी है।
क्रैश हुआ विमान भारतीय वायु सेना का ट्रेनर जेट विमान था। पायलट समय रहते विमान से बाहर आ गया था। सामने आई कुछ तस्वीरों में विमान के मलबे नजर आ रहे हैं।
हादसा भिंड से करीब 6 किलोमीटर दूर मनकाबाद के खाली पड़े एक खेत में हुआ। घटना के बाद गांव वालों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। साथ ही दुर्घटना सूचना वायु सेना के अधिकारियों तक भी भेजी गई है।
Madhya Pradesh | Indian Air Force's trainer aircraft crashes in Bhind, pilot injured: Bhind SP Manoj Kumar Singh
— ANI (@ANI) October 21, 2021
Details awaited pic.twitter.com/nOlCRGU1D5
भारतीय वायु सेना की ओर से भी इस हादसे के संबंध में बयान जारी किया गया है। वायु सेना की ओर से ट्वीट किया गया, 'IAF के मिराज 2000 विमान में आज सुबह केंद्रीय क्षेत्र में एक प्रशिक्षण उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी आ गई। पायलट सुरक्षित बाहर निकल गया। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दे दिए गए हैं।'
इस बीच एक वीडियो सामने आया है जिसमें पायलट पैराशूट के सहारे जमीन पर सुरक्षित उतरता नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों ने ये वीडियो मोबाइल से बनाया है जो अब वायरल हो रहा है।
Mirage fighter crashes near Bhind in Madhya pradesh. Pilot evacuates safely. It was routine sortie from Gwalior airbase.pic.twitter.com/JRKDdS24fZ
— Enemy Slayer (@EnemySlayer24_7) October 21, 2021