राजस्थान Exit Polls 2018: राजस्थान में BJP के लिए बजी खतरे की घंटी, कांग्रेस कर सकती है सूपड़ा साफ
By रामदीप मिश्रा | Published: December 7, 2018 06:34 PM2018-12-07T18:34:59+5:302018-12-07T19:26:43+5:30
इंडिया टुडे+एक्सिस माई इंडिया के मुताबिक, राजस्थान में कांग्रेस को भारी बढ़त मिलते दिखाई दे रही है और वह भारतीय जनता पार्टी का सूपड़ा साफ कर सकती है। कांग्रेस को यहां 119 से 141 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि बीजेपी 55 से 72 सीटों पर सिमटते हुए दिखाई दे रही है।
राजस्थान विधानसभा चुनाव के शुक्रवार (7 दिसंबर) की शाम को एग्जिट पो आए गए हैं, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को मामूली नुकसान होता दिखाई दे रहा है और कांग्रेस सूपड़ा साफ करती हुई दिख रही है। इससे जाहिर हो रहा है कि बीजेपी सत्ता से बाहर हो रही है। आइए आपको बताते हैं इंडिया टुडे+एक्सिस माई इंडिया का एग्जिट पोल क्या लगा रहा है अनुमान...
इंडिया टुडे+एक्सिस माई इंडिया के मुताबिक, राजस्थान में कांग्रेस को भारी बढ़त मिलते दिखाई दे रही है और वह भारतीय जनता पार्टी का सूपड़ा साफ कर सकती है। कांग्रेस को यहां 119 से 141 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि बीजेपी 55 से 72 सीटों पर सिमटते हुए दिखाई दे रही है। वहीं, अन्य के खाते में 4 से 11 सीटें जाने का अनुमान है।
अगर वोट फीसदी की बात करें तो प्रदेश में कांग्रेस को 42 फीसदी और बीजेपी को 37 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है। बता दें कि राजस्थान में 199 सीटों के लिए वोटिंग हुई है और बहुमत के लिए 101 सीटें चाहिए।
यहां बीजेपी की ओर से मौजूदा मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ही उम्मीदवार थीं। जबकि, कांग्रेस की ओर से सीएम उम्मीदवार का नाम घोषित नहीं किया था। बताया जा रहा है कि अगर कांग्रेस जीतती है तो पार्टी आलाकमान प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट को मुख्यमंत्री की पर काबिज किया जा सकता है। हालांकि अभी तक पूरी तौर से साफ नहीं है कि पार्टी किसे सीएम घोषित करेगी।
बता दें कि राजस्थान में हर पांच साल में सत्ता बदलने की परंपरा रहेगी है और इस बार भी एग्जिट पोल के आने के बाद ये परंपरा बरकरार रहने का अनुमान बताय जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि राजस्थान में साल 2013 के चुनाव में 200 सीटों में बीजेपी ने 163 सीटें जीती थीं। तब बीजेपी विधायक दल की नेता वसुंधरा राजे को चुना गया था। जबकि कांग्रेस 21 सीटों पर सिमट गई थी।