India Today-Axis My India Exit Poll: चुनाव में छाई रहीं 'लंदन रिटर्न' पुष्पम प्रिया चौधरी, जानिए एग्जिट पोल में मिल रहे कितने पर्सेंट वोट?

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: November 7, 2020 09:46 PM2020-11-07T21:46:14+5:302020-11-07T22:01:33+5:30

पुष्पम प्रिया चौधरी ने पटना की बांकीपुर सीट और मधुबनी की बिस्फी सीट से चुनाव लड़ा है...

India Today-Axis My India Exit Poll: pushpam priya chaudhary vote percentage | India Today-Axis My India Exit Poll: चुनाव में छाई रहीं 'लंदन रिटर्न' पुष्पम प्रिया चौधरी, जानिए एग्जिट पोल में मिल रहे कितने पर्सेंट वोट?

पुष्पम प्रिया चौधरी ने लंदन स्कूल ऑफ इकनॉमिक्स से पढ़ाई की है।

Highlightsबिहार में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न।इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया ने जारी किया एग्जिट पोल।पुष्पम प्रिया चौधरी को महज 1फीसदी वोट।

बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के संपन्न होने के कुछ देर बाद ही एग्जिट पोल भी आ गए, जिसमें नीतीश कुमार पर तेजस्वी यादव भारी पड़ते नजर आ रहे हैं। हालांकि चुनावी माहौल में पुष्पम प्रिया चौधरी खूब छाई रहीं, लेकिन खुद को सीएम पद का उम्मीदवार बताने वाली 'लंदन रिटर्न' पुष्पम प्रिया के पक्ष में एग्जिट पोल बिल्कुल भी नहीं दिख रहे हैं।

पुष्पम प्रिया चौधरी को महज 1 फीसदी वोट

इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार 44 पर्सेंट वोटरों की पसंद तेजस्वी यादव हैं, जबकि नीतीश कुमार को 35 फीसदी लोगों की पसंद बताया गया है। चिराग पासवान को 7 प्रतिशत और उपेंद्र कुशवाहा को 4 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है। वहीं पप्पू यादव, पुष्पम प्रिया, जीतन राम मांझी और गिरिराज सिंह को एक-एक फीसदी वोटरों के मत जाते दिख रहे हैं।

इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में पुष्पम प्रिया को 1 फीसदी वोट मिलते दिख रहे हैं।
इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में पुष्पम प्रिया को 1 फीसदी वोट मिलते दिख रहे हैं।

लंदन से शिक्षित पुष्पम चौधरी

अखबारों में इश्तेहार के जरिए बिहार की राजनीति में दस्तक देने वाली ‘प्लूरल्स पार्टी’ की प्रमुख पुष्पम प्रिया चौधरी चुनाव प्रचार के लिए मिथिलांचल की ‘खोंयछा’ परंपरा के जरिए मतदाताओं से जुड़ रहीं और चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने हर परिवार से कपड़े का एक छोटा टुकड़ा, एक मुठ्ठी अनाज और एक रुपया मांगा। 'लंदन स्कूल ऑफ इकनॉमिक्स' से पढ़ाई करने वाली पुष्पम ने अपने चुनाव प्रचार के इस अभियान का नाम ‘बिहार का खोंयछा’ रखा था। 

तेजस्वी यादव एग्जिट पोल में नीतीश कुमार पर भारी पड़ते दिख रहे हैं।
तेजस्वी यादव एग्जिट पोल में नीतीश कुमार पर भारी पड़ते दिख रहे हैं।

बिहार के हालात बेहद खराब, मुझे इसे आगे लेकर जाना है: पुष्पम प्रिया

दरभंगा में मतदान के बाद पुष्पम प्रिया चौधरी ने कहा, "बिहार में हालात बेहद खराब हैं। यह तब तक आगे नहीं बढ़ पाएगा जब तक नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव से मुक्ति नहीं मिलेगी। मुझे बिहार को आगे लेकर जाना है और यही मेरी योजना है। ये बिहार के आगे बढ़ने का वक्त है।"

अंतिम चरण में 78 सीटें

बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण में 78 सीटों के लिए शनिवार सुबह मतदान प्रारंभ हुआ, जहां 2.35 करोड़ मतदाता, 1,204 उम्मीदवारों के चुनावी भविष्य का फैसला करने की प्रक्रिया में भाग लिया।

Web Title: India Today-Axis My India Exit Poll: pushpam priya chaudhary vote percentage

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे