लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में एक मंदिर में तोड़फोड़ पर भारत ने पाकिस्तानी उच्चायोग के प्रभारी को किया तलब

By भाषा | Updated: August 5, 2021 20:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच अगस्त पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के रहीम यार खान में हिंदुओं के एक मंदिर में तोड़फोड़ किये जाने पर भारत ने बृहस्पतिवार को पाकिस्तानी उच्चायोग के प्रभारी को तलब किया और इस ‘‘निंदनीय घटना’’ को लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया। साथ ही, कहा कि पाकिस्तान में बगैर उकसावे के लगातार हिंसा की घटनाएं और अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न हो रहा है।

पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदाय की धार्मिक स्वतंत्रता और उनके धार्मिक स्थलों पर हमले चौंकाने वाली दर से बढ़ने तथा वहां की सरकार और सुरक्षा एजेंसियों के हाथ पर हाथ धरे बैठे रहने का जिक्र करते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि इस्लामाबाद से उसके अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने को कहा गया है।

बागची ने मीडिया ब्रीफिंग में कहा, ‘‘हमने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के रहीम यार खान जिले में गणेश मंदिर पर हिंसक भीड़ के हमले की सोशल मीडिया पर परेशान कर देने वाली खबरें देखी है। भीड़ ने मंदिर पर हमला किया, मूर्तियों को अपवित्र कर दिया और परिसर में आग लगा दी।’’

खबरों के मुताबिक यह हमला बुधवार को हुआ।

उन्होंने कहा कि भीड़ ने इलाके में आसपास मौजूद हिंदू समुदाय के लोगों के घरों पर भी हमला किया।

बागची ने कहा, ‘‘यहां पाकिस्तानी उच्चायोग के प्रभारी को आज दोपहर तलब किया गया और पाकिस्तान में हुई इस निंदनीय घटना को लेकर तथा अल्पसंख्यक समुदायों की धार्मिक स्वतंत्रता एवं उनके धार्मिक स्थलों पर लगातार हो रहे हमलों पर अपनी गंभीर चिंता प्रकट करते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया।’’

इस बीच, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने ट्वीट किया, ‘‘गणेश मंदिर पर कल हुए हमले की सख्त निंदा करता हूं। मैंने पंजाब के आईजी (पुलिस महानिरीक्षक) से बात की है और सभी दोषियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा किसी पुलिस लापरवाही के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है। सरकार मंदिर का जीर्णोद्धार भी कराएगी।’’

बागची ने उपासना स्थलों पर हमलों सहित अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ हिंसा, भेदभाव और उत्पीड़न का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘पिछले साल ही, जनवरी 2020 में सिंध में माता रानी भटियानी मंदिर पर, जनवरी 2020 में गुरुद्वारा श्री जन्म स्थान पर, दिसंबर 2020 में खैबर पख्तूनख्वा के कारक में एक हिंदू मंदिर सहित कई मंदिरों और गुरुद्वारों पर हमला किया गया था।’’

भारत में काम कर रहे पांच विदेशी पत्रकारों को वाघा सीमा होकर इस्लामाबाद की यात्रा करने की अनुमति देने के पाकिस्तान के अनुरोध को खारिज करने से जुड़ी खबरों के बारे में पूछे जाने पर बागची ने कहा कि यह पड़ोसी देश है जिसने कुछ समय पहले (अटारी-वाघा) क्रॉसिंग (सीमा चौकी) बंद कर दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी