लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर को लेकर चीन ने संयुक्त राष्ट्र में की टिप्पणी, भारत ने लिया आड़े हाथ, दिया यह जवाब

By भाषा | Updated: April 10, 2020 05:46 IST

संरा में चीन के स्थायी मिशन के प्रवक्ता ने कहा था कि कश्मीर मुद्दा संरा सुरक्षा परिषद के एजेंडा में प्रमुखता से छाया रहा है और चीन कश्मीर के वर्तमान हालात पर करीब से नजर रख रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत ने संयुक्त राष्ट्र में चीन के स्थायी मिशन के प्रवक्ता द्वारा जम्मू-कश्मीर के बारे में की गई टिप्पणी को बृहस्पतिवार को खारिज किया और इस बात पर बल दिया कि यह केंद्रशासित प्रदेश उसका अभिन्न अंग था, है और हमेशा रहेगा।विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि भारत चीन से उम्मीद करता है कि वह भारत के आंतरिक मामलों, देश की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता पर टिप्पणी करने से बचेगा।

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में चीन के स्थायी मिशन के प्रवक्ता द्वारा जम्मू-कश्मीर के बारे में की गई टिप्पणी को बृहस्पतिवार को खारिज किया और इस बात पर बल दिया कि यह केंद्रशासित प्रदेश उसका अभिन्न अंग था, है और हमेशा रहेगा।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि भारत चीन से उम्मीद करता है कि वह भारत के आंतरिक मामलों, देश की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता पर टिप्पणी करने से बचेगा। उन्होंने कहा कि भारत यह उम्मीद भी करता है कि चीन जम्मू कश्मीर समेत भारत के लोगों के जीवन को प्रभावित करने वाले सीमापार आतंकवाद की समस्या को समझेगा और उसकी निंदा करेगा।

संरा में चीन के स्थायी मिशन के प्रवक्ता ने कहा था कि कश्मीर मुद्दा संरा सुरक्षा परिषद के एजेंडा में प्रमुखता से छाया रहा है और चीन कश्मीर के वर्तमान हालात पर करीब से नजर रख रहा है।

संरा सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता वर्तमान में चीन के पास है। चीन के अधिकारी ने कथित तौर पर यह भी कहा कि कश्मीर का मुद्दा बहुत पहले से चला आ रहा है और इसका उचित तथा शांतिपूर्ण तरीके से समाधान निकाला जाना चाहिए।

श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘संयुक्त राष्ट्र में चीन के स्थायी मिशन के प्रवक्ता ने जो बयान दिया है, उसमें जम्मू-कश्मीर के संदर्भ को हम अस्वीकार करते हैं।’’ वह चीन के प्रवक्ता की टिप्पणी के संबंध में पूछे गए सवाल पर प्रतिक्रिया दे रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘चीन इस मुद्दे पर भारत के सतत रुख से भलीभांति वाकिफ है। जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश भारत का अभिन्न हिस्सा रहा है, है और रहेगा।’’

श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘इसलिए हम उम्मीद करते हैं कि चीन समेत अन्य देश भारत के आंतरिक विषयों पर टिप्पणी करने से बचेंगे और भारत की संप्रभुता तथा क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करेंगे।’’

चीन ने जम्मू-कश्मीर के पुर्नगठन के भारत के कदम की आलोचना की है, खासकर लद्दाख को केंद्र शासित क्षेत्र बनाने के लिए उसने नयी दिल्ली की आलोचना की है क्योंकि वह लद्दाख के कई इलाकों पर अपना दावा जताता रहा है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरइंडियाचीनलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव