लाइव न्यूज़ :

भारत को विदेशों से और चिकित्सा आपूर्ति प्राप्त हुई

By भाषा | Updated: May 4, 2021 19:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार मई कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर से जूझ रहे भारत को अमेरिका, आयरलैंड, संयुक्त अरब अमीरात और कुवैत समेत विभिन्न देशों की तरफ से मंगलवार को आवश्यक चिकित्सा आपूर्ति प्राप्त हुई।

संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच कई राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के अस्पतालों को ऑक्सीजन की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।

भारत को भेजी गई सहायता के तहत गुजरात की मुंद्रा बंदरगाह पर तरल मेडिकल ऑक्सीजन के सात टैंकर पहुंचे, जिनमें प्रत्येक में 20 मीट्रिक टन ऑक्सीजन है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्विटर पर कहा, '' हमारी व्यापक सामरिक साझेदारी को और मजूबती देते हुए मुंद्रा बंदरगाह पर मेडिकल ऑक्सीजन वाले सात टैंकर पहुंचे। प्रत्येक में 20 मीट्रिक टन ऑक्सीजन है। भारत को तरल मेडिकल ऑक्सीजन की यह अपनी तरह की पहली खेप है। संयुक्त अरब अमीरात द्वारा उपलब्ध कराई गई सहायता के लिए आभार। इससे ऑक्सीजन की उपलब्धता में इजाफा होगा।''

वहीं, अमेरिका की तरफ से भारत को उपलब्ध कराई गई चिकित्सा सहायता की पांचवीं खेप विशेष विमान के जरिए दिल्ली लाई गई। इस खेप में 545 ऑक्सीजन सांद्रक भी शामिल हैं।

आयरलैंड की तरफ से भेजी गई चिकित्सा आपूर्ति की दूसरी खेप में दो ऑक्सीजन उत्पादक, 548 ऑक्सीजन सांद्रक, 365 वेंटिलेटर समेत अन्य चिकित्सा उपकरण शामिल हैं।

बागची ने सहायता के लिए आयरलैंड का आभार जताया।

उन्होंने कहा कि ब्रिटेन से 450 ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर भारतीय वायु सेना का विमान चेन्नई पहुंचा है।

भारत को कुवैत की तरफ से प्राप्त चिकित्सा आपूर्ति में 282 ऑक्सीजन सिलेंडर, 60 ऑक्सीजन सांद्रक और वेंटिलेटर समेत अन्य उपकरण शामिल हैं।

दुनियाभर के कम से कम 40 देशों ने भारत को चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की घोषणा की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत