हिंद महासागर क्षेत्र के देशों को हथियार प्रणाली की आपूर्ति करने के लिये भारत तैयार : राजनाथ

By भाषा | Published: February 4, 2021 03:59 PM2021-02-04T15:59:48+5:302021-02-04T15:59:48+5:30

India ready to supply arms system to countries of Indian Ocean Region: Rajnath | हिंद महासागर क्षेत्र के देशों को हथियार प्रणाली की आपूर्ति करने के लिये भारत तैयार : राजनाथ

हिंद महासागर क्षेत्र के देशों को हथियार प्रणाली की आपूर्ति करने के लिये भारत तैयार : राजनाथ

बेंगलुरू, चार फरवरी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि हिंद महासागर क्षेत्र (आईओआर) के देशों को भारत मिसाइल एवं इलेक्ट्रॉनिक युद्धक प्रणाली समेत विभिन्न हथियार प्रणाली की आपूर्ति करने के लिये तैयार है।

आईओर देशों के रक्षा मंत्रियों के सम्मेलन को संबोधित करते हुये सिंह ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय आयोजन ‘एयरो इंडिया-2021’ समारोह के इतर आईओआर देशों का कनक्लेव आयोजित करना भारत द्वारा साझा विकास और स्थिरता की दृष्टि तथा उनके साथ देश की रचनात्मक संबंधों को महत्व दिये जाने को दर्शाता है।

रक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘हमारी कोशिश हिंद महासागर में संसाधनों एवं प्रयासों का समन्वय करना है, जिसमें भाग लेने वाले देशों के बीच रक्षा उद्योग एवं अन्य औद्योगिक सहयोग शामिल हैं।’’

उन्होंने कहा कि आईओआर के बहुत से देश वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बन रहे हैं और नयी प्रौद्योगिकी का विकास कर रहे हैं, जिसमें रक्षा शिपयार्ड के लिये डिजाइन और जहाज निर्माण शामिल हैं, जिन्हें क्षेत्रीय सहयोग के प्रयासों के माध्यम से संयुक्त रूप से तैयार किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि भारतीय एयरोस्पेस एवं रक्षा उद्योग विदेशी कंपनियों के लिये एक आकर्षक एवं महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करते हैं।

सिंह ने कहा, ‘‘भारत विभिन्न प्रकार की मिसाइल प्रणाली, हल्के लड़ाकू विमान / हेलीकॉप्टर,

बहुद्देशीय हल्के परिवहन विमान, जंगी जहाज और गश्ती पोत, तोप प्रणाली, टैंक, रडार, सैन्य वाहन, इलेक्ट्रॉनिक युद्धक प्रणाली एवं अन्य हथियार प्रणाली आईओआर देशों को आपूर्ति कराने के लिये तैयार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: India ready to supply arms system to countries of Indian Ocean Region: Rajnath

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे