लाइव न्यूज़ :

स्वास्थ्य सुरक्षा सूचकांक में भारत 57वें स्थान पर, जानिए पहले और दूसरे नंबर पर कौन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 25, 2019 20:49 IST

इस सूची में केवल 13 देश है जो शीर्ष पर रहे है। इनमें से अमेरिका पहले स्थान पर है। वैश्विक स्वास्थ्य सुरक्षा सूचकांक विश्व स्तर पर महामारी और महामारी के खतरों का पहला व्यापक मूल्यांकन है।

Open in App
ठळक मुद्देइस सूची में अमेरिका 83.5 अंकों के साथ शीर्ष पर है। इसके बाद ब्रिटेन (77.9) और नीदरलैंड (75.6) क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर है। शीर्ष स्थान पर शामिल अन्य देशों में ऑस्ट्रेलिया 75.5 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है।

वैश्विक स्वास्थ्य सुरक्षा सूचकांक में 195 देशों में भारत को 57वां स्थान दिया गया है। सूचकांक से यह भी पता चलता है कि अधिकतर देश किसी भी बड़े संक्रामक रोग से निपटने के लिए तैयार नहीं है।

इस सूची में केवल 13 देश है जो शीर्ष पर रहे है। इनमें से अमेरिका पहले स्थान पर है। वैश्विक स्वास्थ्य सुरक्षा सूचकांक विश्व स्तर पर महामारी और महामारी के खतरों का पहला व्यापक मूल्यांकन है। इस सूची में अमेरिका 83.5 अंकों के साथ शीर्ष पर है। इसके बाद ब्रिटेन (77.9) और नीदरलैंड (75.6) क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर है।

शीर्ष स्थान पर शामिल अन्य देशों में ऑस्ट्रेलिया 75.5 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। इसके बाद कनाडा (75.3), थाईलैंड (73.2), स्वीडन (72.1), डेनमार्क (70.4), दक्षिण कोरिया (70.2) और फिनलैंड (68.7) शामिल हैं। भारत 46.5 अंक के साथ 57वें स्थान पर है।

सूचकांक स्वास्थ्य आपात स्थितियों को रोकने और उनका निराकरण करने के लिए प्रत्येक देश की क्षमता का आकलन करता है। ये निष्कर्ष 140 सवालों के जवाब पर आधारित हैं। द इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (ईआईयू) में वरिष्ठ वैश्विक सलाहकार लियो अब्रूजिस ने कहा, ‘‘व्यवस्था में कमियों की पहचान करने के तरीके के बिना हम अधिक असुरक्षित है।’’

टॅग्स :मोदी सरकारस्वास्थ्य मंत्री भारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो