नए सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवाने ने कहा- हमें चीनी सीमा पर ज्यादा ध्यान देने की है जरूरत, सेना हर तरह से है सक्षम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 1, 2020 03:31 PM2020-01-01T15:31:11+5:302020-01-01T15:31:11+5:30

सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवाने ने कहा, 'हम लम्बे समय से भारत के पश्चिमी हिस्से पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं लेकिन हमें उत्तरी हिस्से पर भी उतना चौकन्ना रहने की आवश्यकता है। सेना भारत पर होने वाले किसी भी खतरे का जबाव देने के  लिए तैयार है।'

India needs more attention on the border of China says new army chief manoj mukund naravane | नए सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवाने ने कहा- हमें चीनी सीमा पर ज्यादा ध्यान देने की है जरूरत, सेना हर तरह से है सक्षम

भारत के नए सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवाने।

Highlightsभारत को चीन की सीमा पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।हम लम्बे समय से भारत के पश्चिमी हिस्से पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं।उन्होंने देश के लोगों को नये साल की शुभकामनाएं भी दी।

भारत के नए सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवाने ने बुधावार (01 जनवरी) को कहा कि भारत को चीन की सीमा पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। साथ ही उन्होंने जोर दिया कि हमारी सेना सुरक्षा से संबंधित किसी तरह के जोखिम को संभालने के लिए सक्षम है। 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, जनरन नरवाने ने कहा, 'हम लम्बे समय से भारत के पश्चिमी हिस्से पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं लेकिन हमें उत्तरी हिस्से पर भी उतना चौकन्ना रहने की आवश्यकता है। सेना भारत पर होने वाले किसी भी खतरे का जबाव देने के  लिए तैयार है।' नरवाने ने ये बातें उस समय कहीं जब उन्हें सेना प्रमुख के तौर पर पहला गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। 

उन्होंने  आगे बताया, 'हम इन चुनौतियों का सामना करने के लिए जवानों में क्षमताओं का विकास और उनकी संख्या बढ़ा रहे हैं। साथ ही उत्तरी हिस्से पर भी सुरक्षा का ध्यान रख रहे हैं। इसमें भारत का उत्तरपूर्वी हिस्सा भी शामिल है।' सेना प्रमुख ने चीन की सीमा विवाद पर कहा कि चीन की सीमा पर लगातार शांति रहने से इसका पक्का समाधान निकलेगा।

उन्होंने कहा, 'हम सीमा पर शांति कायम किए हुए हैं और मुझे विश्वास है कि यह स्थिति ऐसी ही बनी रहेगी। इसी तरह शांति कायम करके हम अंतिम समाधान निकाल पाएंगे।' जनरल नरवाने ने कहा कि उनके नृत्तव में हमला करने के की तैयारी और आधुनीकरण की प्रमुख प्राथमिकता रहेगी। 

नरवाने ने बताया कि हमारी प्राथमिकता किसी भी तरह का जोखिम लेने के लिए तैयार रहेगी और हर वक्त हमला करने के  लिए मुस्तैद रहेगी। यह आधुनिकरण के परिणाम से होगा। हम विशेष तौर पर भारत के उत्तरपूर्वी और उत्तरी हिस्से में लगातार अपनी क्षमता बढ़ाते रहेंगे।

नरवाने ने कहा कि भारतीय सेना  मानव अधिकारों पर विशेष ध्यान देगी। भारत की तीनों सेनाएं- थल सेना, जलसेना, और वायु सेना भारत देश को सुरक्षित करने के लिए मुस्तैद हैं। उन्होंने देश के लोगों को नये साल की शुभकामनाएं भी दीं और आशा जतायी कि भारत इस दशक में बहुत उन्नति करेगा। जनरल नरवाने मंगलवार (31 दिसंबर 2019) को 28वें सेना प्रमुख बने थे। इससे पहले जनरल नरवाने सेना के उप-प्रमुख थे।

Web Title: India needs more attention on the border of China says new army chief manoj mukund naravane

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे