लाइव न्यूज़ :

India Lockdown: लॉकडाउन का सख्ती से पालन हो, सामाजिक, धार्मिक जमावड़ा या जुलूस ना निकलने दें और सोशल मीडिया पर नजर रखें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 10, 2020 17:16 IST

देश में 21 दिन का लॉकडाउन है। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी राज्य के मुख्यमंत्री से बात करेंगे। सभी राज्य लॉकडाउन बढ़ाने के पक्ष में है। ओडिशा ने सबसे पहले इसे बढ़ा दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देगृह मंत्रालय ने आज राज्य सरकारों को पत्र लिखते हुए कहा कि लॉकडाउन का इंफोर्समेंट सुचारू रूप से करें विशेषकर आने वाले त्योहारों को ध्यान में रखते हुए करें।बॉर्डर पर सतर्कता और भी बढ़ा दी जाए खासकर उन क्षेत्रों में जहां फेंसिंग नहीं है, कोई भी क्रॉस बॉर्डर मूवमेंट नहीं होने दिया जाए है।

नई दिल्लीः देश में लॉकडाउन 14 अप्रैल तक है। केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने राज्यों से कहा कि इसको सख्ती से लागू किया जाए। देश में कोरोना वायरस के मामला बढ़ रहा है। अभी तक देश में 199 लोगों की मौत हो गई। कुल संक्रमित लोगों की संख्या 6412 है।

गृह मंत्रालय ने राज्यों से कहा से कहा कि लॉकडाउन का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें, कोई सामाजिक, धार्मिक जमावड़ा या जुलूस ना निकलने दें। कोई आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित न हो इसके लिए सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखें। 

गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने कहा कि गृह मंत्रालय ने आज राज्य सरकारों को पत्र लिखते हुए कहा कि लॉकडाउन का इंफोर्समेंट सुचारू रूप से करें विशेषकर आने वाले त्योहारों को ध्यान में रखते हुए करें। कल गृह मंत्री ने सीमा सुरक्षा अधिकारियों के साथ भारत-पाकिस्तान और भारत-बांग्लादेश सीमाओं की सुरक्षा को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने आदेश दिया कि बॉर्डर पर सतर्कता और भी बढ़ा दी जाए खासकर उन क्षेत्रों में जहां फेंसिंग नहीं है, कोई भी क्रॉस बॉर्डर मूवमेंट नहीं होने दिया जाए है।

केंद्र सरकार ने आगामी उत्सवों के मद्देनजर शुक्रवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कहा कि वे 21 दिनों के लॉकडाउन का कड़ाई से अनुपालन करवाएं और किसी भी सामाजिक या धार्मिक जलसे एवं जुलूस की अनुमति नहीं दें।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्यों को दिए संदेश में यह भी कहा कि किसी आपत्तिजनक सामग्री के प्रसार को रोकने के लिए सोशल मीडिया पर उचित चौकसी रखी जानी चाहिए। आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक अप्रैल महीने में आने वाले उत्सवों के मद्देनजर गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश दिया है कि वे कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लागू लॉकडाउन का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें और किसी भी सामाजिक, धार्मिक जलसे या जुलूस की अनुमति नहीं दे। विज्ञप्ति के मुताबिक बृहस्पतिवार को शब-ए-बारात थी, आज गुड फ्राइडे है। बैसाखी, रंगोली बिहू, विशु, पोइला बैसाख, पुथांडू, महा विशुभा, संक्राति आदि भी अप्रैल में हैं।

लॉकडाउन पर गृह मंत्रालय ने राज्यों से सुझाव मांगे

गृह मंत्रालय ने देश में 21 दिनों के लॉकडाउन पर राज्य सरकारों के सुझाव मांगे हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि उनसे यह भी पूछा गया है कि क्या ज्यादा श्रेणी में लोगों और सेवाओं को बंद से छूट दी जा सकती है। इस तरह के संकेत हैं कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए बंद को दो हफ्ते और बढ़ाया जा सकता है। गृह मंत्रालय ने राज्य सरकारों और केंद्र शासित क्षेत्रों को भेजे गए पत्र में 24 मार्च को घोषित लॉकडाउन को कड़ाई से लागू करने के लिए उठाए गए कदमों से उन्हें अवगत कराया।

इसने उन्हें बंद के दायरे से बाहर रखे गए लोगों और सेवाओं के बारे में भी जानकारी दी । गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि मंत्रालय ने राज्य सरकारों और संघ शासित क्षेत्रों से कहा कि बंद के विभिन्न पहलुओं से उसे अवगत कराएं और यह भी बताएं कि क्या कुछ ज्यादा श्रेणी में लोगों ओर सेवाओं को प्रतिबंध से छूट दिए जाने की जरूरत है। बिहार सहित कुछ राज्यों ने गृह मंत्रालय को पत्र का जवाब दिया है। राज्य सरकारों के सुझावों में ग्रामीण क्षेत्रों में निर्माण से जुड़ी गतिविधियों को अनुमति देना भी शामिल है।

केंद्र सरकार ने बंद की घोषणा करते हुए कहा था कि आवश्यक सामग्रियों की दुकानों को छूट दी थी। इसमें ऑनलाइन प्लेटफॉर्म सहित स्वास्थ्य, साफ-सफाई, पुलिस, मीडिया और बैंक को भी लॉकडाउन से छूट दी गई है। गृह मंत्रालय ने राज्यों और केंद्रशासित क्षेत्रों से कहा था कि कृषि गतिविधियां भी बंद से प्रभावित नहीं होंगी।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरसगृह मंत्रालयअमित शाहनरेंद्र मोदीपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है