लाइव न्यूज़ :

फेसबुक से सरकार के यूजर्स की जानकारी मांगने में भारत दूसरे स्थान पर, पहले पर है अमेरिका

By भाषा | Updated: November 16, 2019 13:45 IST

Open in App
ठळक मुद्देभारत ने जनवरी-जून में 33,324 फेसबुक खाताधारकों की जानकारी के लिए फेसबुक से 22,684 बार अनुरोध किया। यह इससे पहले जुलाई-दिसंबर 2018 के 1,10,634 अनुरोधों से करीब 16 प्रतिशत अधिक है।

सरकार के फेसबुक के खाताधारकों की जानकारी मांगने के मामले में भारत दूसरे स्थान पर है। फेसबुक की छमाही पारदर्शिता रपट के अनुसार 2019 की पहली छमाही में इस मामले में सरकार की ओर से ऐसे अनुरोधों की संख्या नौ प्रतिशत बढ़कर 22,684 रही। सरकारों के फेसबुक से खाताधारकों की जानकारी मांगने के मामले में अमेरिका पहले स्थान पर है। जनवरी-जून 2019 में अमेरिका ने 82,461 खाताधारकों की जानकारी मांगी और इसके लिए उसने फेसबुक से 50,714 बार अनुरोध किया।

भारत ने जनवरी-जून में 33,324 फेसबुक खाताधारकों की जानकारी के लिए फेसबुक से 22,684 बार अनुरोध किया। फेसबुक ने अपनी रपट में बताया कि समीक्षावधि में सरकारों की ओर से 1.28 लाख बार खाताधारकों की जानकारी मांगी गयी। यह इससे पहले जुलाई-दिसंबर 2018 के 1,10,634 अनुरोधों से करीब 16 प्रतिशत अधिक है।

इसमें ब्रिटेन की ओर से 7,721, जर्मनी से 7,302, फ्रांस से 5,782 और ब्राजील से 5,683 अनुरोध किए गए। चालू वर्ष की पहली छमाही में भारत ने कुल 33,324 खाताधारकों की जानकारी मांगी। इसके लिए उसने 21,069 अनुरोध कानूनी प्रक्रिया के तहत किए। जबकि 1,615 बार उसने आकस्मिक जानकारी मांगी।

कंपनी ने कहा कि कुल अनुरोधों में से 54 प्रतिशत में सरकार को कुछ जानकारी उपलब्ध करायी गयी है। इससे पहले जुलाई-दिसंबर 2018 में भारत ने फेसबुक से खाताधारकों की जानकारी मांगने के लिए 20,805 अनुरोध किए थे। इसमें 861 बार अनुरोध आकस्मिक और 19,944 बार कानूनी प्रक्रिया के तहत किया गया। भाषा शरद मनोहर मनोहर

टॅग्स :फेसबुकमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया