लाइव न्यूज़ :

देश में वैक्सीन उत्पादन का सिर्फ 57 फीसद ही पहुंच रहा लोगों तक, केंद्र ने कहा-जुलाई तक बढ़ेगा उत्पादन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 24, 2021 18:55 IST

सरकार ने जो तथ्य कोर्ट को उपलब्ध कराए हैं उनके मुताबिक देश में वैक्सीन का प्रतिदिन उत्पादन 28.33 करोड़ का है, वहीं इसमें में सिर्फ 57 फीसद वैक्सीन ही लोगों तक पहुंच रही है।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार ने वैक्सीन नीति को लेकर कोर्ट में दिया हलफनामा प्रतिदिन देश में 12 से 13 लाख वैक्सीन पहुंचाई जा रही है, जबकि प्रतिदिन उत्पादन 28.33 करोड़ का हैजुलाई तक वैक्सीन के उत्पादन में होगा काफी इजाफा 

देश में हर महीने 8.5 करोड़ वैक्सीन का उत्पादन किया जा रहा है। केंद्र सरकार ने सोमवार को केरल हाइकोर्ट में यह जानकारी दी है। साथ ही केंद्र ने बताया है कि प्रतिदिन देश में 12 से 13 लाख वैक्सीन पहुंचाई जा रही है। सरकार ने यह जानकारी ऐसे वक्त पर दी है जब उसे वैक्सीन की कमी को लेकर भारी विरोध और आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। सरकार ने जो तथ्य कोर्ट को उपलब्ध कराए हैं उनके मुताबिक देश में वैक्सीन का प्रतिदिन उत्पादन 28.33 करोड़ का है, वहीं इसमें में सिर्फ 57 फीसद वैक्सीन ही लोगों तक पहुंच रही है। 

दिल्ली और महाराष्ट्र सहित कई राज्यों को वैक्सीन की कमी के चलते कई वैक्सीनेशन सेंटर बंद करने पड़े हैं। ज्यादातर राज्य बाहर से वैक्सीन हासिल करने की कोशिशों में जुटे हैं। बावजूद इसके उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिली है। 

केरल हाइकोर्ट ने लिया था स्वतः प्रेरित संज्ञान

केरल हाइकोर्ट ने राज्य में कोविड के हालात देखते हुए स्वतः संज्ञान लिया था। कोर्ट ने 20 मई को पिछली सुनवाई में केंद्र से राज्यों के लिए वैक्सीनेशन की समय सीमा निर्धारित करने के लिए कहा था। जिसके जवाब में केंद्र ने अपनी वैक्सीन नीति को लेकर कोर्ट में एक हलफनामा दिया है। जिसमें कोर्ट को बताया कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए वैक्सीन वितरण का कोई तय लक्ष्य नहीं है। 

हर महीने 8.5 करोड़ वैक्सीन का उत्पादन

इसी हलफनामे में केंद्र ने वैक्सीन उत्पादन के बारे में जानकारी दी है। केंद्र ने बताया है कि पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया 6.5 करोड़ कोविशील्ड वैक्सीन का उत्पादन कर रहा है। वहीं भारत बायोटेक प्रतिमाह कोवैक्सीन की 2 करोड़ खुराक बनाता है। 

जुलाई तक बढ़ेगा वैक्सीन का उत्पादन

केंद्र ने उम्मीद जताई है कि अगले दो महीने में वैक्सीन आपूर्ति की स्थिति बेहतर हो जाएगी। तीनों वैक्सीन निर्माताओं ने जुलाई से उत्पादन बढ़ाने की बात कही है। साथ ही केंद्र ने जानकारी दी कि सीरम इंस्टीट्यूट ने  वैक्सीन उत्पादन पांच करोड़ से बढ़ाकर साढ़े छह करोड़ कर दिया है।

साथ ही उसने उम्मीद जताई है कि इसमें जुलाई तक और बढ़ोतरी होगी। वहीं भारत बायोटेक ने वैक्सीन का उत्पादन 90 लाख से 2 करोड़ खुराक प्रतिमाह कर दिया है। जुलाई तक उसकी वैक्सीन का उत्पादन साढ़े पांच करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद है। वहीं अब भारत में रूसी वैक्सीन स्पूतनिक भी उपलब्ध है। जुलाई तक स्पूतनिक वैक्सीन का उत्पादन 1.2 करोड़ होने की उम्मीद है। फिलहाल इसका उत्पादन 30 लाख प्रतिमाह है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसमोदी सरकारकेरलकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे