लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान से आए थे भारत, विस्थापित 14 लोगों को नागरिकता, प्रमाण पत्र लेने वालों में 90 वर्ष से अधिक आयु की संतों और 85 वर्ष की मरियम भी

By भाषा | Updated: October 14, 2019 20:46 IST

जिला कलेक्टर जगरूप सिंह यादव ने बताया कि इन 14 पाकिस्तानी विस्थापितों के अलावा 42 और पाकिस्तानी विस्थापितों को भारतीय नागरिकता दिए जाने की ऑनलाइन प्रक्रिया जारी है। इससे पहले 108 पाकिस्तानी विस्थापितों को पिछले वर्षों में भारतीय नागरिकता दी गई थी। उन्होंने बताया कि जयपुर ऑनलाइन प्रक्रिया से पाक विस्थापित को भारतीय नागरिकता के प्रमाण पत्र जारी किए जाने में देशभर में अग्रणी है।

Open in App
ठळक मुद्देसम्पूर्ण जांच के बाद पाक विस्थापितों को नागरिकता प्रमाणपत्र जारी करने की अधिकारिता प्रदान की गई है।धारा सिंह ने बताया कि 42 पाक विस्थापितों की सम्पूर्ण जांच पूरी हो चुकी है एवं शपथ प्रक्रिया शेष है।

पाकिस्तान से विस्थापित 14 लोगों को सोमवार को यहां भारत की औपचारिक नागरिकता प्रदान की गयी। जिला कलेक्टर जगरूप सिंह यादव ने इन विस्थापितों को नागरिकता संबंधी प्रमाण पत्र प्रदान किए।

यादव ने बताया कि इन 14 पाकिस्तानी विस्थापितों के अलावा 42 और पाकिस्तानी विस्थापितों को भारतीय नागरिकता दिए जाने की ऑनलाइन प्रक्रिया जारी है। इससे पहले 108 पाकिस्तानी विस्थापितों को पिछले वर्षों में भारतीय नागरिकता दी गई थी। उन्होंने बताया कि जयपुर ऑनलाइन प्रक्रिया से पाक विस्थापित को भारतीय नागरिकता के प्रमाण पत्र जारी किए जाने में देशभर में अग्रणी है।

प्रदेश में जयपुर के अलावा जोधपुर और जैसलमेर के जिला कलेक्टर को ही सम्पूर्ण जांच के बाद पाक विस्थापितों को नागरिकता प्रमाणपत्र जारी करने की अधिकारिता प्रदान की गई है। इस कार्य के प्रभारी अतिरिक्त जिला कलेक्टर दक्षिण धारा सिंह ने बताया कि 42 पाक विस्थापितों की सम्पूर्ण जांच पूरी हो चुकी है एवं शपथ प्रक्रिया शेष है।

शपथ प्रक्रिया पूर्ण होने पर इनको भी प्रमाण पत्र जारी किए जा सकेंगे। सोमवार को नागरिकता प्रमाण पत्र लेने वालों में 90 वर्ष से अधिक आयु की संतों और 85 वर्ष की मरियम भी शामिल थे। इसके अलावा मोट्योमल, सपन बाई, किशन लाल, कलावंती, मुकेश कुमार, मोर ओड, दिलीप कुमार, संतरी बाई, लक्ष्मीकांत, किरण शर्मा, चन्द्रन बाई और लाजाजी को नागरिकता प्रमाण पत्र प्रदान किये गये।

टॅग्स :राजस्थानपाकिस्तानजम्मू कश्मीरअशोक गहलोतमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन