UN में चीन को झटका, अगले चार साल तक के लिए संयुक्त राष्ट्र के ECOSOC का सदस्य बना भारत

By स्वाति सिंह | Published: September 15, 2020 06:40 AM2020-09-15T06:40:48+5:302020-09-15T06:40:48+5:30

भारत, अफगानिस्तान और चीन ने कमीशन ऑन स्टेटस ऑफ वूमेन के लिए चुनाव लड़ा था। इसमें भारत और अफगानिस्तान ने 54 सदस्यों के साथ मतदान में जीत हासिल की, जबकि चीन को करारी हार का सामना करना पड़ा।

India beats China, becomes member of UN's ECOSOC body | UN में चीन को झटका, अगले चार साल तक के लिए संयुक्त राष्ट्र के ECOSOC का सदस्य बना भारत

संयुक्त राष्ट्र की इकोनॉमिक एंड सोशल काउंसिल( ECOSOC) महिलाओं की स्थिति के लिए काम करती है। 

Highlightsभारत ने इकोनॉमिक एंड सोशल काउंसिल (ECOSOC) से जुड़े आयोग में जगह बना ली है। इस बात की जानकारी संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने दी है।

नई दिल्ली: भारत ने चीन को मात देते हुए आर्थिक और सामाजिक परिषद (ECOSOC) की संस्था यूनाइटेड नेशन के कमीशन ऑन स्टेटस ऑफ वूमेन के सदस्य के रूप में  जगह बना ली है। इस बात की जानकारी संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने दी है।

टीएस तिरुमूर्ति ने ट्वीट किया, 'प्रतिष्ठित ECOSOC निकाय में भारत ने सीट जीती है। भारत को कमीशन ऑन स्टेटस ऑफ वूमेन (सीएसडब्ल्यू) का सदस्य चुना गया है। यह हमारे सभी प्रयासों में लैंगिक समानता और महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए हमारी प्रतिबद्धता का एक महत्वपूर्ण समर्थन है। हम सदस्य देशों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देते हैं।'

बता दें कि भारत, अफगानिस्तान और चीन ने कमीशन ऑन स्टेटस ऑफ वूमेन के लिए चुनाव लड़ा था। इसमें भारत और अफगानिस्तान ने 54 सदस्यों के साथ मतदान में जीत हासिल की, जबकि चीन को करारी हार का सामना करना पड़ा। चीन आधे वोट भी नहीं जुटा पाया।

चार साल के लिए सदस्य

बता दें कि इस साल प्रसिद्ध बीजिंग वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस की 25वीं सालगिरह मनाई जा रही है और इसी दौरान चीन को झटका भी लगा है। भारत इस आयोग का अगले चार साल तक सदस्य बना रहेगा। मालूम हो कि संयुक्त राष्ट्र की इकोनॉमिक एंड सोशल काउंसिल( ECOSOC) महिलाओं की स्थिति के लिए काम करती है। 

Web Title: India beats China, becomes member of UN's ECOSOC body

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे