हरियाणा सरकार पर छाए संकट के बादल, निर्दलीय MLA नयन पाल का दावा- 'JJP-BJP गठबंधन टूटेगा, लेकिन निर्दलीय विधायकों का भाजपा को समर्थन'

By आकाश चौरसिया | Published: March 12, 2024 11:09 AM2024-03-12T11:09:32+5:302024-03-12T11:21:46+5:30

भाजपा के पर्यवेक्षक हरियाणा के लिए रवाना भी हो गए हैं। स्थिति को संभालने के लिए केंद्रीय नेतृत्व की तरफ से अरुण चुघ, अर्जुन मुंडा भी चंडीगढ़ को भेजा गया है। हरियाणा सरकार में बड़े बदलाव होंगे, नए चेहरों को जगह मिल सकती है।

Independent MLA Nayan Pal Rawat claims JJP-BJP alliance will break independent MLAs support BJP | हरियाणा सरकार पर छाए संकट के बादल, निर्दलीय MLA नयन पाल का दावा- 'JJP-BJP गठबंधन टूटेगा, लेकिन निर्दलीय विधायकों का भाजपा को समर्थन'

फोटो क्रेडिट- (एएनआई)

Highlightsहरियाणा में भाजपा और जेजेपी के कुछ ठीक नहीं चल रहा है माना जा रहा है कि दोनों के बीच गठबंधन टूटने जा रहानिर्दलीय विधायक नयन रावत ने किया दावा

चंडीगढ़हरियाणा में भाजपा और जेजेपी के कुछ ठीक नहीं चल रहा है और माना जा रहा है कि दोनों के बीच गठबंधन टूटने जा रहा है। यह दावा निर्दलीय विधायक नयन रावत ने किया। सामने आ रही खबरों की मानें तो हरियाणा में नई सरकार का गठन संभव है और इस बार प्रदेश के मुखिया के रूप में भाजपा मनोहर लाल खट्टर के अलावा किसी और को मुख्यमंत्री बना सकती है। संभवत: नई सरकार में जेजेपी मंत्रिमंडल में शामिल भी नहीं होगी। 

भाजपा के पर्यवेक्षक हरियाणा के लिए रवाना भी हो गए हैं। स्थिति को संभालने के लिए केंद्रीय नेतृत्व की तरफ से अरुण चुघ, अर्जुन मुंडा भी चंडीगढ़ को भेजा गया है। हरियाणा सरकार में बड़े बदलाव होंगे, नए चेहरों को जगह मिल सकती है। पिछले दिनों हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की थी।

निर्दलीय विधायक नयन पाल रावत ने दावा किया कि दोनों के बीच गठबंधन टूटना संभव है, लेकिन हम सभी निर्दलीय विधायकों ने कहा कि हम मनोहर सराकार का समर्थन कर रहे हैं, इसलिए सरकार पर कोई खतरा नहीं है। 

हरियाणा से निर्दलीय विधायक नयन रावन ने कहा कि वो सोमवार को ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले हैं। उन्होंने कहा कि सभी ने मनोहर लाल खट्टर सरकार का समर्थन जताया है। उन्होंने ये भी कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भी चर्चा की। विधायक ने आगे बताया कि उन्हें ये संकेत मिल चुके थे कि जेजेपी और भाजपा का गठबंधन टूटने जा रहा है। 

नयन लाल रावत ने पृथला से साल 2019 में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में विधानसभा चुनाव लड़ा था और वो यहां से जीते भी थे। दूसरे निर्दलीय विधायक धर्मपाल गोंडर ने भी कहा कि हम सभी भाजपा नीत सरकार का समर्थन कर रहे हैं। 

हरियाणा लोकहित पार्टी के विधायक गोपाल कांडा ने भी दावा किया कि भाजपा और जेजेपी के गठबंधन टूट जाने के बावजूद भी 10 की 10 लोकसभा सीटें अपने दम पर भाजपा जीत सकती है। एक और निर्दलीय विधायक रणधीर सिंह ने कहा पहले भी भाजपा को जेजेपी की जरुरत नहीं थी।

Web Title: Independent MLA Nayan Pal Rawat claims JJP-BJP alliance will break independent MLAs support BJP

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे