लाइव न्यूज़ :

स्वतंत्रता दिवसः लाल किले पर रंग-बिरंगे रेनकोट में पहुंचे लोग, प्रधानमंत्री के भाषण के साथ मौसम का आनंद लिया

By भाषा | Updated: August 15, 2019 18:45 IST

हालांकि, बारिश के कारण लाल किले के लान की घास गीली हो गयी थी। कार्यक्रम के दौरान लोगों को कुछ खास कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ा क्योंकि ठंडी हवा चल रही थी। सुबह पांच बजे से मौके पर पहुंचने वाले बच्चे अपने साथ रेनकोट लेकर आये थे।

Open in App
ठळक मुद्देगर्मी को देखते हुए एहतियात के तौर पर हम लोगों को टोपियां एवं पानी की बोतलें दी गयीं।कुछ स्थानों पर बारिश के कारण बने कीचड़ के कारण थोड़ी असुविधा हुई।

लाल किले के परिसर में सुबह की बारिश और बाद में बूंदा बांदी के बीच लोगों को सफेद, हरे और नीले रेनकोट में देखा गया क्योंकि ये लोग स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पर प्रधानमंत्री को सुनने के लिए इकट्ठा हुए थे और उन्होंने इस दौरान सुखद मौसम का आनंद लिया।

हालांकि, बारिश के कारण लाल किले के लान की घास गीली हो गयी थी। कार्यक्रम के दौरान लोगों को कुछ खास कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ा क्योंकि ठंडी हवा चल रही थी। सुबह पांच बजे से मौके पर पहुंचने वाले बच्चे अपने साथ रेनकोट लेकर आये थे।

लाल किले के प्राचीर पर बैठे गणमान्य व्यक्तियों और विशेष आमंत्रित लोगों को भी पारदर्शी रेनकोट पहने देखा गया क्योंकि प्रधानमंत्री के भाषण के दौरान रुक-रुक कर बूंदा बादी हुई। छठी कक्षा की छात्रा पूजा ने बताया, ‘‘यह पहला मौका है जब मैने स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिस्सा लिया है। मैं यहां आने के लिए वास्तव में उत्साहित थी और मौसम सचमुच में अच्छा था। रिमझिम बारिश और ताजी हवा ने मेरा दिन बना दिया।’’

राजकीय सर्वोदय कन्या विद्यालय की एक छात्रा अनुष्का बंसल ने कहा, ‘‘गर्मी को देखते हुए एहतियात के तौर पर हम लोगों को टोपियां एवं पानी की बोतलें दी गयीं। मौसम से कोई समस्या नहीं हुई। हालांकि, कुछ स्थानों पर बारिश के कारण बने कीचड़ के कारण थोड़ी असुविधा हुई।’’

सफदरजंग बेधशाला से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में गुरुवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक 10.8 मिमी बारिश दर्ज की गयी है और आर्द्रता प्रतिशत 97 रही। राष्ट्रीय राजधानी में कुछ स्थानों पर जबरदस्त जल जमाव के कारण बदरपुर और मुंडका में यातायात प्रभावित रहा। 

टॅग्स :स्वतंत्रता दिवसनरेंद्र मोदीमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन